CSK की हार से हैदराबाद और गुजरात प्लेऑफ में: चौथी पोजिशन के लिए 5 टीमों में टक्कर; पंजाब-राजस्थान और KKR के पास फुल चांस, देखें सिनेरियो
Published: Updated:
5 min read

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस। दोनों की टीम ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सोमवार (18 मई) को खेला गया। चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मैच को हैदराबाद टीम ने 5 विकेट से जीतकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली। इसके साथ ही गुजरात टाइटन्स (GT) भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। दूसरी ओर इस हार के बाद चेन्नई टीम का प्लेऑफ सिनेरियो पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
प्लेऑफ के लिए एक ही टीम की जगह बची
RCB ने पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर ली। ऐसे में अब प्लेऑफ के लिए एक ही टीम की जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच ही जंग होनी है। यह टीमें चेन्नई के अलावा पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।
पंजाब-राजस्थान और KKR का सिनेरियो
- चौथी टीम बनने के लिए पंजाब, राजस्थान के साथ कोलकाता टीम के पास फुल चांस है। पंजाब के 13 अंक हैं और एक मैच बाकी है, जिसे जीतकर उसे 15 पॉइंट्स हो जाएंगे। अपनी जीत के साथ पंजाब को राजस्थान और कोलकाता की हार की दुआ करनी होगी।
- जबकि राजस्थान टीम के अभी 12 पॉइंट्स हैं और 2 मैच बाकी हैं। दोनों जीतकर वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। तब इस टीम को किसी दूसरी टीम की हार-जीत पर डिपेंड नहीं होना पड़ेगा।
- तीसरी टीम KKR है, जिसके अभी 12 मैच में 11 पॉइंट्स हैं। यदि वो बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है, तो उसके 15 पॉइंट्स होंगे। तब उसे पंजाब और राजस्थान की हार की दुआ करनी होगी।
CSK और दिल्ली टीम का सिनेरियो
- चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात से खेलना है, जो हर हाल में जीतना होगा। तब चेन्नई टीम के 14 पॉइंट्स होंगे। इसके बाद दुआ करनी होगी कि बाकी 4 टीमें अपने सभी मैच हारें।
- दिल्ली के 13 मैच में 12 पॉइंट्स हैं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल जीतना होगा। साथ ही दुआ करनी होगी कि बाकी 4 टीमें एक भी मैच ना जीतें।
चोट के चलते महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेले। वे इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेले। ऋतुराज ने कहा कि धोनी शायद अगला मैच खेल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
SRH टीम 181/5 (19 ओवर)
मैच में चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 181 रन का टारगेट सेट किया, जिसे हैदराबाद टीम ने 5 विकेट गंवाकर 19 ओवर में चेज कर लिया।
SRH के लिए ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन की मैच विनिंग पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 बॉल पर 47 रन बनाए। ईशान ने 3 और क्लासेन ने 2 सिक्स लगाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल पर 26 रन बनाए। चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज, अकील हुसैन और नूर अहमद को 1-1 सफलता मिली।
CSK टीम 180/7, कमिंस को 3 विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 7 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। डेवॉल्ड ब्रेविस ने 27 बॉल पर 44 रन की पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 बॉल पर 32 रन बनाए। संजू सैमसन ने 13 बॉल पर 27 और शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 26 रन बनाए।
हैदराबाद टीम के कप्तान और पेसर पैट कमिंस ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट हो गए हैं। अकील हुसैन को 2 सफलता मिली। ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे ने 1-1 विकेट लिया।
IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट
57 - शेन वॉर्न
42* - पैट कमिंस
40 - हार्दिक पंड्या
30 - अनिल कुंबले
25 - आर अश्विन
20 - जहीर खान
चेन्नई के लिए अब डू आर डाई
CSK टीम के लिए अब अगला मैच करो या मरो का रहेगा। यह टीम अभी 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर आ गई है। प्लेऑफ के लिए अब चेन्नई को अपना अगला यानी आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। चेन्नई ने 13 मैच में से 6 जीते और 7 हारे हैं।
दूसरी ओर हैदराबाद की टीम है, जिसने यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस टीम ने अब तक 13 मैच खेले और 8 जीते हैं। 5 में उसे हार मिली। SRH अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।
CSK Vs SRH हेड-टू-हेड
कुल मैच: 24
चेन्नई जीती: 15
हैदराबाद जीती: 9
दोनों प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट सब: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान और गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।

