CSK vs LSG मैच में नई कंट्रोवर्सी : लखनऊ टीम पर डगआउट में फोन इस्तेमाल करने का दावा; टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं
Published:
2 min read

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम यह मैच हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस टीम ने अब तक 11 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते और 8 हारे हैं। ( फोटो सोर्स - @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रविवार (10 मई) को खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच को CSK ने 5 विकेट से जीत लिया। मैच के दौरान एक कंट्रोवर्सी भी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि LSG कैंप के पास एक शख्स मोबाइल फोन इस्तेमाल करता नजर आया था।
क्या है पूरा मामला
यह घटना LSG की बैटिंग के शुरुआती ओवर्स के दौरान कैमरे में कैद हुई। उस समय जोश इंग्लिस बैटिंग कर रहे थे। टीवी ब्रॉडकास्ट में कुछ सेकेंड के लिए एक व्यक्ति फोन पर बात करता दिखाई दिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति LSG सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा था या नहीं। यह भी पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो डगआउट या स्टेडियम के किसी VIP एरिया का था।

IPL में फोन इस्तेमाल को लेकर नियम
IPL के नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन यूज करने की परमिशन नहीं होती। सिर्फ टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन इस्तेमाल करने की इजाजत रहती है। यह नियम एंटी करप्शन प्रोटोकॉल का पार्ट हैं।
इस सीजन पहले भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर फोन इस्तेमाल करते पकड़े गए थे। इसके बाद IPL गवर्निंग काउंसिल ने उन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
वायरल वीडियो के बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि फोन इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति LSG स्टाफ का सदस्य था। वहीं कई यूजर्स ने कहा - वह स्टेडियम के VIP बॉक्स में बैठा कोई गेस्ट भी हो सकता है। कुछ फैंस ने वीडियो में दिख रहे हाथ के बैंड को VIP एंट्री बैंड बताया। अब तक BCCI, IPL या LSG की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

