IPL 2026 में भुवनेश्वर सेकंड टॉप विकेट टेकर रहे: आर्चर ने 25 विकेट चटकाए, मोहसिन ने पहली बार एक मैच में 5 विकेट लिए; वापसी की तीन कहानियां
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में कुछ बॉलर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने कमबैक से सबको हैरान कर दिया। कभी इंजरी, खराब फॉर्म और कॅरियर खत्म होने जैसी मुश्किलों का सामना करने वाले इन प्लेयर्स ने इस सीजन अच्छा परफॉर्म किया। हर तरफ भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और मोहसिन खान के वापसी की बात हो रही है।
आइए ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कैसे भुवनेश्वर, आर्चर और मोहसिन ने इंजरी और खराब दौर के बाद वापसी की...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन अपने पुराने स्टाइल की झलक दिखाई। पिछले कुछ सालों में इंजरी और खराब फॉर्म के कारण उनकी परफॉर्मेंस लगातार खराब रही। कई एक्सपर्ट्स मानने लगे थे कि अब उनका कॅरियर खत्म हो रहा है।
RCB ने उन पर भरोसा दिखाया। भुवनेश्वर ने भी टीम का साथ दिया। IPL 2026 में उन्होंने 16 मैच में 28 विकेट लिए और 7.95 की इकोनॉमी से बॉलिंग की। उनकी बॉलिंग ने RCB को फाइनल तक पहुंचाने में इम्पोर्टेंन्ट रोल प्ले किया। भुवी इस सीजन दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) के पेसर जोफ्रा आर्चर कई साल तक इंजरी से परेशान रहे। सर्जरी और लंबे ब्रेक की वजह से वह क्रिकेट से दूर रहे। कई लोगों को उनकी वापसी मुश्किल लग रही थी, लेकिन उन्होंने IPL 2026 में सभी को गलत साबित कर दिया। आर्चर ने 16 मैच में 25 विकेट लेकर RR के बॉलिंग अटैक को लीड किया।

मोहसिन खान की कहानी सबसे ज्यादा इंस्पायर करने वाली है। कुछ साल पहले उनकी बॉलिंग आर्म में गंभीर मेडिकल प्रॉब्लम हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक ट्रीटमेंट में थोड़ी भी देरी होती तो उनकी आर्म में काफी दिक्कत हो सकती थी। इस वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। IPL 2025 भी नहीं खेल पाए। कई लोगों को लगने लगा था कि उनका कॅरियर खत्म हो गया है।
IPL 2026 में मोहसिन ने कमबैक किया। उन्होंने 7 मैच में 11 विकेट लिए और अपने IPL कॅरियर का पहला फाइव विकेट हॉल भी लिया। उनकी बॉलिंग ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को कई मैच में फायदा मिला।

