15 साल के वैभव ने 5 अवॉर्ड जीते: ऑरेंज कैप, MVP और बेस्ट स्ट्राइक रेट; चैम्पियन RCB को 20 करोड़ प्राइज मनी, देखिए किसको क्या मिला
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि असली सुर्खियां फाइनल के ठीक बाद अवॉर्ड सेरेमनी ने बटोरीं। यहां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) भी शामिल रहा। इस बीच कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स में हासिल किए।








