Inter Miami VS Nashville SC: मेसी ने 400 गोल में मदद की, नैशविले नैशविले एससी को 4-0 से हराया
Published:
3 min read

लियोनेल मेसी ने अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में कॅरियर का 400वां असिस्ट पूरा किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. लियोनेल मेसी ने अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में कॅरियर का 400वां असिस्ट पूरा किया है। इसका मतलब ये है कि उन्होंने अपने टीम मेट को ऐसा पास दिया जिससे सीधा गोल हुआ। ये रिकॉर्ड दिखाता है कि मेसी सिर्फ गोल करने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम को गोल दिलाने वाले फुटबॉलर भी हैं।
मेसी की वजह से 4-0 की जीत
रविवार रात इंटर मियामी (Inter Miami) और नैशविले एससी (Nashville SC) के बीच MLS कप के पहले राउंड का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया। मेसी की वजह से मियामी ने मैच 4-0 से जीता। इस मुकाबले में मेसी ने पहले हाफ में दो गोल किए और साथ ही दो असिस्ट भी किए। इन्हीं पास की मदद से उन्होंने अपने कॅरियर का 400वां असिस्ट पूरा किया।

मेसी से बहुत पीछे हैं दोस्त रोनाल्डो
मेसी हंगरी के फुटबॉलर Ferenc Puskas से इस वक्त 404 सबसे ज्यादा बाॅल पास करने के ऑल-टाइम रिकॉर्ड से पीछे हैं। दूसरी तरफ उनके कॉम्पिटीटर और दोस्त क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 304 असिस्ट हैं। इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं।
सब को साथ लेकर चलते हैं
असिस्ट का मतलब है कि जब कोई फुटबॉलर टीम मेट को ऐसा पास दे जिससे गोल हो जाता है। इसका मतलब सिर्फ पर्सनल स्कोर करना नहीं, बल्कि अपनी टीम के साथी स्ट्राइकर को गोल करने में दद देना है। मेसी की हमेशा काबिलियत रही है, वो खुद भी गोल करते और बाकी प्लेयर पास के जरिए गोल करने का मौका देते हैं।
क्या तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड
Inter Miami अब पूर्वी कॉन्फ्रेंस के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यहां उनका मुकाबला FC Cincinnati से होगा। अगर मेसी इसी फॉर्म में रहे तो बहुत जल्द वे Puskás का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके अलावा मेसी दूसरी बार लगातार MLS मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर (MVP) अवॉर्ड जीतने के भी सबसे बड़े दावेदार हैं। मेसी MLS में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।

ऑल टाइम फेवरेट
38 साल के लियोनल ने फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। फुटबॉल के मैदान पर वही खेल दिखा रहे हैं जो उन्होंने बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए कई साल तक दिखाया। गोल करते हुए मुस्कराते मेसी और अपने साथियों को गोल कराते हुए खुश होते मेसी यह असली “GOAT” (Greatest of All Time) की पहचान है। वो सब को साथ लेकर चलते हैं।

मेसी का रिकॉर्ड
मैच (क्लब + देश): 1133
इंडीविजुअल गोल: 894
असिस्ट: 400
FC Barcelona: 269 असिस्ट
Paris Saint-Germain (PSG): 34 असिस्ट
Inter Miami: 37 असिस्ट
Argentina: 60 असिस्ट

