FIFA वर्ल्ड कप की नई बॉल 'TRIONDA' लॉन्च: सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस; ट्रॉफी की वैल्यू 170 करोड़ रुपए, जानिए बॉल और ट्रॉफी की खासियत
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कल (11 जून) होने वाला है। टूर्नामेंट के लिए एडिडास ने नई ऑफिशियल मैच बॉल ट्रिओन्डा (TRIONDA) लॉन्च की है। यह बॉल 3 मेजबान देश अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से इंस्पायर्ड है। 'ट्राई' का मतलब 3 और 'ओन्डा' का मतलब वेव या वाइब है।
सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस बॉल
इस बॉल का डिजाइन 3 देशों को ट्रिब्यूट देता है। इसमें रेड, ग्रीन और ब्लू कलर यूज किए गए हैं। यह कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका को रिप्रेजेंट करते हैं। बॉल को 4 पैनल्स में बनाया गया है। उनका शेप वेव्स जैसा रखा गया है। बीच में एक ट्रायंगल शेप दिया गया है। यह 3 देशों के यूनियन को दिखाता है।
इसके अलावा बॉल पर तीनों देशों के सिंबल भी हैं। कनाडा का मेपल लीफ, मेक्सिको का ईगल और अमेरिका का स्टार। गोल्डन टच फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ट्रिब्यूट देने के लिए दिया गया है।

चार्ज होने वाली स्मार्ट बॉल
यह पहली ऐसी वर्ल्ड कप बॉल है जिसे इस्तेमाल से पहले चार्ज करना पड़ता है। इसमें लगा सेंसर मैच के दौरान लगातार डेटा रिकॉर्ड करता है। TRIONDA में डीप सीम्स दिए गए हैं। बॉल एयर में ज्यादा स्टेबल रहती है। ट्रैजेक्टरी सही रहती है। यानी शॉट और पास ज्यादा एक्यूरेट होंगे। बॉल की सतह पर उभरे हुए आइकॉन भी दिए गए हैं। इससे बारिश या ह्यूमिड कंडीशन में ग्रिप और बेहतर हो जाती है।
500Hz सेंसर से रियल टाइम डेटा
इस बॉल के अंदर 500Hz मोशन सेंसर चिप लगी है। यह हर सेकंड में 500 बार बॉल की मूवमेंट को ट्रैक करती है। ये डेटा तुरंत VAR सिस्टम को भेजा जाता है। इससे रेफरी को डिसीजन लेने में काफी मदद मिलती है। खासकर ऑफसाइड जैसे सिचुएशन में फैसले ज्यादा फास्ट और एक्यूरेट होंगे।
एडिडास की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल
एडिडास 1970 से FIFA वर्ल्ड कप की ऑफिशियल मैच बॉल बना रही है। ट्रिओन्डा कंपनी की 15वीं वर्ल्ड कप बॉल है।

अब चलिए ट्रॉफी की बात करते हैं
वर्ल्ड कप ट्रॉफी कितनी कीमती है?
ट्रॉफी में इस्तेमाल सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। हालांकि, इसकी अहमियत को देखते हुए इसकी वैल्यू 170 करोड़ रुपए से ज्यादा मानी जाती है। वर्ल्ड कप ट्रॉफी 37 सेंटीमीटर ऊंची है। इसका वेट 6.1 किलोग्राम है। इसे 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। नीचे की तरफ ग्रीन मालाकाइट स्टोन लगाया गया है।
विनर टीम को असली ट्रॉफी नहीं मिलती
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी नहीं दी जाती। FIFA ट्रॉफी को ज्यूरिख हेडक्वार्टर वापस ले जाती है। विनर टीम को गोल्ड प्लेटेड रेप्लिका दी जाती है।

ब्राजील के पास क्यों है पुरानी ट्रॉफी?
1970 में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद ब्राजील को जूल्स रिमे ट्रॉफी हमेशा के लिए दे दी गई थी। इसके बाद नई ट्रॉफी शुरू हुई।
11 जून से वर्ल्ड कप
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा। ओपनिंग मैच एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहला FIFA वर्ल्ड कप होगा, जिसमें 48 टीमें खेलेंगी। फाइनल 19 जुलाई 2026 को मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।

