ODI के बाद अगला मिशन टी20 वर्ल्ड कप: इस बीच 2 महीने आराम, फिर WPL; फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और मई में इंग्लैंड दौरा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने वुमन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 खिताब अपने नाम किया है। वुमन्स टीम का यह पहला वर्ल्ड कप है। इंडियन टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया था। अब भारतीय महिला टीम का अगला मिशन टी20 वर्ल्ड कप है, जो अगले साल जून 2026 में होने वाला है।
फिलहाल, ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम दो महीने आराम करेगी। इसके बाद वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 होगा। फिर फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और मई में इंग्लैंड दौरे पर सीरीज खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया में होगा एक डे-नाइट टेस्ट
WPL 2026 का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टूर्नामेंट का आगाज 6 या 8 जनवरी को हो सकता है। ऐसे में इंडियन वुमन्स टीम को पूरे दो महीने का आराम मिलना लगभग तय है।
वुमन्स प्रीमियर लीग के बाद भारतीय टीम फरवरी में सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। यहां दोनों टीमों के बीच 12 फरवरी से 1 मार्च तक 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 6 से 9 मार्च तक एक डे-नाइट टेस्ट मैच भी होगा।

वर्ल्ड कप में पहला मैच पाकिस्तान से
फिर भारतीय टीम को करीब डेढ़ महीने का आराम मिलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंचेगी। यहां 28 मई से 2 जून तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फिर इंग्लैंड में ही भारतीय टीम को वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। वर्ल्ड कप में इंडिया का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इंडियन वुमन्स टीम को इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में एक टेस्ट मैच भी खेलना है। यह मुकाबला 10 से 13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
इंडियन वुमन्स टीम का अगला शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया दौरा (फरवरी-मार्च 2026)
पहला T20I - सिडनी, 15 फरवरी
दूसरा T20I - कैनबरा, 19 फरवरी
तीसरा T20I - एडिलेड, 21 फरवरी
पहला ODI - ब्रिस्बेन, 24 फरवरी
दूसरा ODI - होबार्ट, 27 फरवरी
तीसरा ODI - होबार्ट, 1 मार्च
एकमात्र टेस्ट (डे/नाइट) – पर्थ, 6-9 मार्च
इंग्लैंड दौरा (मई-जुलाई 2026)
पहला T20I – चेम्सफोर्ड, 28 मई
दूसरा T20I – ब्रिस्टल, 30 मई
तीसरा T20I – टॉंटन, 2 जून
एकमात्र टेस्ट – लॉर्ड्स, 10-13 जुलाई
*टी20 सीरीज और टेस्ट मैच के बीच 12 जून से 5 जुलाई तक वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा।

