भारतीय टीम को 37 दिन का आराम: एशिया कप हुआ तो सीधे UAE और फिर पाकिस्तान से मुकाबला; जानिए शेड्यूल
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा। भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। (BCCI)
भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट की सीरीज खेली, जो 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से ओवल में हुआ। इसमें टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम को 37 दिन का लंबा आराम मिल गया है।
दरअसल, टीम इंडिया को इंग्लैंड सीरीज के बाद अगस्त में ही बांग्लादेश दौरे पर जाना था। यहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज होनी थी। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज को एक साल के लिए टाल दिया है।
14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
ऐसे में भारतीय टीम अब सीधे एशिया कप में उतर सकती है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, जबकि फाइनल 28 सितंबर को होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। जबकि ओवल टेस्ट 4 अगस्त को खत्म हुआ। इस तरह भारतीय टीम को 37 दिन का आराम मिला है।
एशिया कप में भारतीय टीम को दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया है।
टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच दुबई में खेलेगी। जबकि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा और आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान से खेलेगी। यह मुकाबला अबु धाबी में होगा। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने भले ही एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया हो। भले ही भारत-पाकिस्तान मैच भी तय हो गया हो। मगर अब भी यह मैच या टूर्नामेंट कैंसिल हो सकता है। या फिर टीम इंडिया अपना नाम वापस ले सकती है।
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तान खिलाफ मैच का विरोध हो रहा है। हाल ही में इंग्लैंड में वर्ल्ड चैम्पियंस लीग (WCL) हुई, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल होना था, लेकिन भारतीय टीम ने नाम वापस ले लिया था।
ऐसे में माना जा रहा है कि भारत सरकार एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान मैच की मंजूरी ना दे। यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम एशिया कप से हट सकती है। इसकी संभावना भी काफी ज्यादा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज
एशिया कप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा। इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
इंडिया Vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट: 02 से 06 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट: 10 से 14 अक्टूबर, कोलकाता
अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
इंडिया Vs साउथ अफ्रीका सीरीज
टेस्ट सीरीज:
पहला मैच: 14 से 18 नवंबर, दिल्ली
दूसरा मैच: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज:
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

