लड़कियां क्या कर सकती हैं: पूर्व वुमन्स क्रिकेटर पूनम राउत ने कहा- लोग तंज कसते कि तुम्हारे बस का कुछ नहीं, घर संभालो
Published:
2 min read

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया,जिसका इंतजार पूरे देश को कई साल से था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया। इस जीत के साथ न सिर्फ टीम ने ट्रॉफी जीती, बल्कि उन तमाम तानों और सवालों का जवाब भी दे दिया जो बरसों से लड़कियों से पूछे जाते रहे थे -लड़कियां क्या कर सकती हैं?
लोग तंज कसते थे
पूनम राउत ने एक इंटरव्यू में कहा- 2017 वर्ल्ड कप की हार के बाद लोग हम पर तंजिया अंदाज में कहते थे, तुमने क्या कर लिया? तुम लड़कियां क्रिकेट खेल सकती हो क्या? उस वक्त बहुत बुरा लगता था। कहा जाता था कि घर जा कर रोटियां बनाओ, घर संभाल लो। क्रिकेट तुम्हारे बस का नहीं है। इस जीत ने सबका जवाब दे दिया।
राऊत ने आगे कहा- क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तो लड़के मजाक उड़ाते थे। मैंने कहा कि मुझे क्रिकेट खेलना आता है, लेकिन वो हंसते थे। कहते थे लड़कियां क्रिकेट नहीं खेलतीं। तब मैं छोटी थी, गुस्सा आता था, पर कुछ कह नहीं पाती थी। आज उस सबका जवाब मिल गया है।
कई साल तक सम्मान नहीं मिला
कई सालों तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लोग ज्यादा सम्मान नहीं मिलता था। हालांकि सब का मानना था कि लड़कियां क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं। कभी कुछ जीता भी है? हालांकि वक्त बदल चुका है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने ये साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ “जेंटलमैन का गेम” नहीं, बल्कि हर किसी का खेल है।

पिछली हार को भूल गए
इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी की महौल है। सोशल मीडिया पर फैंस, सीनियर प्लेयर टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। पूर्व टीम मेट जैसे मिताली राज, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा भी बहुत इमोशनल नजर आईं। कहा- हम 2005-2017 की हार भूल गए।

क्रिकेट सब खेल सकते है
टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर लिख- क्रिकेट सिर्फ जेंटलमैन का गेम नहीं। इसे हर कोई खेल सकता है। इस जीत से समाज में सोच बदलेगी। अब उन लड़कियों को हिम्मत मिलेगी जिनके घरवाले उन्हें क्रिकेट खेलने से रोकते हैं।

