वुमन्स टीम की जीत पर क्या बोले दिग्गज : सचिन ने कहा- तिरंगा ऊंचा रहे; कोहली बोले- मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या चेज किया
Published:
3 min read

जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्टेलिया के खिलाफ सेमी फाइनल में 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली। @BCCIWomen
स्पोर्ट्स डेस्क: वुमन्स वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के बाद सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर सहित कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी।
- रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वेल डन टीम इंडिया
2. सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा- जेमिमा और हरमनप्रीत ने दबाव में कमाल किया। दीप्ति और श्री चरनी ने अच्छी बाॅलिंग करते हुए खेल जिंदा रखा। तिरंगा यूं ही ऊंचा रहे।
3. सौरव गांगुली ने कहा- लड़कियों ने कमाल का खेल दिखाया। पिछले 5 साल में उनका गेम बहुत ज्यादा बदल गया है। अब बस एक कदम बाकी है।
4.गौतम गंभीर ने लिखा- जब तक आखिरी गेंद नहीं डाली जाती, मैच खत्म नहीं होता! शानदार परफॉर्मेंस
5.युवराज सिंह ने हारमनप्रीत और जेमिमा की तारीफ करते हुए लिखा- ये जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड की नहीं, आत्मविश्वास और भरोसे की जीत है।
विराट कोहली ने x पर लिखा- ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम पर क्या शानदार जीत मिली। लड़कियों ने टारगेट का बेहतरीन पीछा किया और बड़े मैच में जेमिमा का प्रदर्शन लाजवाब रहा। यह सच में जज्बे, विश्वास और जुनून का बेहतरीन उदाहरण है।
अब जानिए, मैच में क्या हुआ
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रन पर ऑलआउट हुई। फीब लिचफील्ड ने वनडे करियर का तीसरा और वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाया। लिचफील्ड ने 93 बॉल पर 119 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 छक्के और 17 चौके लगाए। एलिस पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली।
2 विकेट जल्दी गिरे तो सपना टूटने जैसा हुआ
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। प्रतिका रावल की जगह खेल रहीं शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं। जल्द ही इनफॉर्म स्मृति मंधाना का भी विकेट गिर गया। ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल गया। लेकिन, इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत ने पारी संभाल ली। जेमिमा ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई।
भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा स्टेडियम
जब हरमनप्रीत 89 पर आउट हुईं, तब भी जेमिमा ने हार नहीं मानी। दीप्ति शर्मा (24) और ऋचा घोष (26) ने भी छोटे लेकिन जरूरी योगदान दिए। आखिर में अमनजोत कौर नाबाद 15 रन ने विनिंग रन बनाए और पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। जीत के बाद जेमिमा और हरमनप्रीत दोनों की आंखों में आंसू आ गए। ये सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि सालों की मेहनत, उम्मीद और का नतीजा था।
ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिया। भारत ने 339 रनों का बड़ा टारगेट सिर्फ पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

