एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुमन्स टीम का ऐलान: हरमनप्रीत कप्तान, श्रेयंका बाहर; टीम ने 2023 में गोल्ड जीता था
Published: Updated:
2 min read

20वें एशियन गेम्स इस साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय वुमन्स क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। टूर्नामेंट सितंबर में जापान के आइची-नागोया में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान होंगी। स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है। भारत इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगा। टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
स्क्वॉड में कई बड़े नाम
स्क्वॉड में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को जगह मिली है। वहीं, जी. कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं।

श्रेयंका की फिटनेस पर फैसला बाकी
चोटिल श्रेयंका पाटिल को टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब भी उनके टीम में आने की उम्मीद है। एशियन गेम्स से पहले यदि श्रेयंका फिट होती हैं, तो शायद उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। अगस्त तक टीम में बदलाव किया जा सकता है। उसके बाद सिर्फ किसी प्लेयर को चोटिल होने पर ही बदलाव मुमकिन है।
एशियन गेम्स T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होगा।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वाइस कैप्टन), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

