भारत स्क्वॉश वर्ल्ड कप चैंपियन: पहली बार हमें ये कामयाबी, फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराया; PM ने दी बधाई
Published:
2 min read

भारत ने चेन्नई में खेले गए फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर यह जीत हासिल की।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय स्क्वैश टीम ने देश को गर्व का मौका दिया है। टीम ने पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस सफलता से यंग प्लेयर इंस्पायर होंगे। भारत को खेलों की दुनिया में एक नयी पहचान मिलेगी।
भारत ने चेन्नई में खेले गए फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर यह जीत हासिल की।
एक भी मैच नहीं हरा
भारत की तरफ से जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवान, सेंथिल कुमार और 17 साल की अनहत सिंह शामिल थे। पूरे इवेंट में इंडिया एक भी मैच नहीं हारा। टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप स्टेज में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 3-0 से मात दी। सेमीफाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन मिस्र को भी 3-0 से हराकर दिया।
जोशना ने अच्छी शुरुआत दी
फाइनल में जोशना चिनप्पा ने बेहतर शुरुआत की। इसके बाद अभय और अनहत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत पक्की कर दी। खास बात यह रही कि भारत ने वेलावन और सेंथिल कुमार के खेले बिना ही फाइनल जीत लिया।

