21 दिन में इंडिया ने जीता दूसरा महिला वर्ल्ड कप: इस बार ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया, फाइनल में नेपाल को हराया
Published: Updated:
3 min read

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने नेपाल को 7 विकेट से हराया।
स्पोर्ट्स टेस्क. महिला क्रिकेट से इंडिया टीम के लिए 21 दिन में दूसरी अच्छी खबर सामने आई है। 2 नवंबर को वुमन्स वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था। अब ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 भी अपने नाम किया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया। फाइनल रविवार (23 नवंबर) को कोलंबो में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने नेपाल ब्लाइंड वुमन्स टीम को 7 विकेट से हराया।
यह ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही सीजन था। कोलंबो को पी सारा ओवल स्टेडियम मेंं खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 12 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।
नेपाल टीम 20 ओवर में एक ही बाउंड्री लगा सकी
भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 117 रन बनाते हुए मैच और खिताब अपने नाम किया। इस फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था।
मैच में भारतीय गेंदबाज इतने हावी रहे कि नेपाल की टीम अपनी 20 ओवर की पारी में सिर्फ एक ही बाउंड्री लगा सकी। टारगेट चेज करते समय टीम इंडिया के लिए फूला सरेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भारतीय टीम ने ही खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की ब्लाइंड वुमन्स टीम को हराया था। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने पाकिस्तान की ब्लाइंड वुमन्स टीम को शिकस्त दी थी। यह मैच एक दिन पहले यानी शनिवार को हुए थे।
को-होस्ट श्रीलंका की ब्लाइंड वुमन्स टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी। उसने अमेरिका को हराया था। पाकिस्तान की महरीन अली ने टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन बनाए। इस दौरान महरीन ने श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 78 बॉल पर 230 रन की पारी भी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रन बनाए थे।
कैसे खेला जाता है ब्लाइंड क्रिकेट
वुमन्स क्रिकेट में प्लास्टिक की बॉल का यूज होती है। इसके अंदर मेडल की एक छोटी बॉल होती है, तो घुंघरू की तरह आवाज करती है। इसी आवाज के जरिए खिलाड़ी पहचान पाते हैं कि बॉल कहां आ रही है।
इस गेम में तीन कैटेगरी के खिलाड़ी B1 यानी पूरी तरह ब्लाइंड, B2 यानी बहुत कम ब्लाइंड और B3 यानी थोड़े कम ब्लाइंड होते हैं। बॉलिंग अंडर आर्म की जाती है। B1 कैटेगरी में बैटर को रनर भी मिलता है। रनर जो भी रन दौड़ते हैं उन्हें दो के रूप में गिना जाता है।

