जीत के लिए इरादा पक्का होना जरूरी : गंभीर बोले- कंडीशन चाहे जो हो, पॉजिटिव इंटेंट होना चाहिए; जय शाह ने भी बधाई दी
Published:
3 min read

भारत ने एशिया कप 2025 अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। एशिया कप का यह 17वां एडिशन था। टीम इंडिया 9वीं बार ट्रॉफी जीती है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने एशिया कप 2025 अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। एशिया कप का यह 17वां एडिशन था। टीम इंडिया 9वीं बार ट्रॉफी जीती है।
मैच के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने X पर लिखा- मैच की कंडीशन कुछ भी हो, आखिर में पॉजिटिव इंटेंट ही आपको जीत दिलाता है।
इंडिया के जज्बे को सलाम
ICC चेयरमैन जय शाह ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। कहा- एशिया कप 2025 जीतना इंडियन क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ को शानदार कैंपेन और पूरे इवेंट में की गई मेहनत के लिए सलाम।
कुलदीप और तिलक काबिल-ए-तारीफ
BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने भी टीम की तारीफ की और खासतौर पर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को सराहा। उन्होंने कहा- उन दोनों का परफॉर्मेंस काबिल-ए- तारीफ है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने X पर कहा- टीम इंडिया शानदार खेली और प्रेशर कंडीशन में हमारी यंग ब्रिगेड ने कमाल कर दिया।

9वा खिताब जीता
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 147 रन का टारगेट रखा। टारगेट हासिल करने उतरी टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहली बार दबाव में दिखी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दोनों मैच एकतरफा कर देने वाले अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए। एक वक्त पर टीम इंडिया 20 रन पर 3 विकेट गंवाकर स्ट्रगल कर रही थी। लेकिन, जीत का 'तिलक' लगाकर उतरे तिलक वर्मा ने 53 बॉल पर 69 रन की पारी खेलकर भारत को 9वीं बार एशिया का चैंपियन बना दिया।
20 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी टीम इंडिया
इंडियन ओपनर्स का फॉर्म देखकर लग रहा था कि टीम 147 रन का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेगी। हालांकि, इनफॉर्म बैटर अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। फैंस भी आशंका जता रहे थे कि अभिषेक का एक खराब दिन आ सकता है। वो खराब दिन फाइनल में ही आ गया।अभिषेक के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या भी एक रन बनाकर चलते बने। उनका खराब फॉर्म फाइनल में जारी रहा। इसके बाद शुभमन गिल भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट देखकर भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ गई थीं। हालांकि, तिलक वर्मा कुछ और ही सोचकर आए थे।

संजू और दुबे के साथ तिलक की अहम पार्टनरशिप
तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 57 रनों की पार्टनरशिप की। संजू ने 24 रन की छोटी लेकिन अहम पारी खेली। इसके बाद तिलक ने पांचवें विकेट के लिए शिवम दुबे के साथ 60 रन की साझेदारी की। आखिर में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

