विराट-रोहित के रिटायरमेंट के बाद पहली घरेलू टेस्ट सीरीज: अहमदाबाद स्टेडियम में खाली कुर्सियां, वजह फेस्टिव सीजन या ROKO की गैरमौजूदगी
Published:
3 min read

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट अहमदाहाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन अधिकतर सीटो खाली दिखी। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार टीम इंडिया होम टेस्ट सीरीज खेल रही है।
मई 2025 में दोनों खिलाड़ी ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। अहमदाबाद के इस स्टेडियम की कैपेसिटी एक लाख दर्शकों से ज्यादा है। हर आधुनिक सुविधा यहां है। लेकिन इस टेस्ट में स्टेडियम की कुर्सियां खाली दिख रही हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट फैंस सोशल मीडिया पर इस मंजर को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
खाली सीट की वजह त्योहार या विराट-रोहित की गैरमौजूदगी
गुरुवार को दशहरा मनाया गया। ऐसे में कई फैंस मैच देखने नहीं पहुंचे। हालांकि सिर्फ यही कारण नहीं है। कई क्रिकेट प्रेमियों ने नाराजगी जताई कि टेस्ट उन शहरों में होना चाहिए जहां लोग टेस्ट क्रिकेट में इंटरेस्ट दिखाते हों। अहमदाबाद का क्रिकेट स्टेडियम टी20 के लिए ज्यादा फेमस है, बजाए टेस्ट क्रिकेट के।
विराट और रोहित ने मई 2025 में टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। इन दोनों के रिटायरमेंट के बाद यह पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है। माना जा रहा है कि इन रोहित-कोहली की गैरमौजूदगी दर्शकों के न आने की बड़ी वजह है। रोहित-कोहली की जोड़ी को प्यार से (ROKO) भी कहा जाता है।
एक वजह यह भी हो सकती है कि फैंस अब लॉन्ग फॉर्मेट में इंटरेस्ट कम दिखा रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स ये भी मानते हैं कि वेस्ट इंडीज की टीम कागज पर काफी कमजोर है। ऐसे में लोगों को लगता होगा कि एकतरफा मुकाबला देखने का क्या फायदा? लिहाजा, वो स्टेडियम नहीं गए।
क्या वेस्टइंडीज टीम कमजोर है
ICC की टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे नंबर पर है और वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर है। भारत दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेल चुका है। पिछले कुछ साल में वेस्टइंडीज का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है। हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भी 3-0 से हार कर आई है कैरेबियन टीम। ऐसे में कई फैंस ने यह तक बोल दिया कि क्या कमजोर टीम के खिलाफ इतने बड़े स्टेडियम में मैच कराना चाहिए।

दर्शकों की कमी पर कोहली का सुझाव
टेस्ट मैच में दर्शकों को न आना नया मुद्दा नहीं है। 2019 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट ने इस पर अपनी राय दी। कोहली ने सुझाव दिया था कि भारत में पांच मेन शहर में टेस्ट मैच होने चाहिए। ऐसा करने से मेहमान टीम को पहले ही पता होगा कि किन मैदानों पर खेलना है, साथ ही दर्शकों की रुचि भी बढ़ाई जा सकती है।
टीम की शानदार शुरुआत के बाद भी नहीं उमड़े दर्शक
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान का यह फैसला गलत साबित होने वाला था। पहली ही गेंद से भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना कर रखी। मोहम्मद सिराज ने टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 90 के स्कोर पर आधी कैरेबियन टीम पवेलियन लौट गई। पूरी टीम 162 रन के स्कोर पर सिमट गई। सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।
जवाब में भारतीय टीम यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि जायसवाल पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 36 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। केएल ने 100 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट हुए और रविंद्र जडेजा ने भी सेंचुरी पूरी कर ली है। भारत 286 रन से बढ़त बना ली है।

