भारत Vs वेस्टइंडीज पहला टेस्ट आज से: दोनों टीमों के बीच 101वां टेस्ट मुकाबला, कैरेबियन के खिलाफ इंडियन प्लेयर्स के पांच रिकॉर्ड
Published:
3 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन सुनील गावस्कर (लेफ्ट) के नाम, जबकि विकेट के मामले में कपिल देव टॉप पर। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 टीम इंडिया की जीत के साथ खत्म हो चुका है। अब भारतीय टीम टेस्ट घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज (2 अक्टूबर) से अहमदाबाद में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जा रहा है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच यह 101वां टेस्ट मुकाबला है। चलिए जानते हैं इंडिया के खिलाड़ी का वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, किस खिलाड़ी ने कितने विकेट लिए और रन बनाए।
भारतीय खिलाड़ी के वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पांच बड़े रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा रन – वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन की बात करें तो सुनील गावस्कर के नाम है। सुनील ने 27 मैच की 48 इनिंग में 2749 रन बनाए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट – सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने 25 मैच की 41 इनिंग में 89 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके नाम 4 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
सबसे ज्यादा सेंचुरी – वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड भी सुनील गावस्कर के नाम है। सुनील के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 सेंचुरी दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर 6 सेंचुरी के साथ दिलीप वेंगसरकर हैं।
एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट – वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है। नरेंद्र ने 1988 में चेन्नई में खेले गए मैच की पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में भी 8 विकेट लिए। नरेंद्र ने दोनों पारी में 136 रन दिए और 16 विकेट अपने नाम किए।
सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन - वेस्टइंडीज के खिलाफ पार्टनरशिप में सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम है। दोनों के बीच 19 इनिंग में 968 रन की पार्टनरशिप हुई हैं।
भारत की टेस्ट टीम स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम स्क्वाड
रॉस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल , ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथेनेज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, जेडन सील्स, खैरी पीयरी और जोमेल वारिकन।

