वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जगदीशन को पहला मौका, देवदत्त पडिक्कल भी शामिल; टीम में 3 स्पेशलिस्ट स्पिनर
Published:
2 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जसप्रीत बुमराह को रेस्ट नहीं दिया गया है। ऋषभ पंत पूरी तरह फिट नहीं हैं, वो बाहर हैं। जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर कुछ खास नहीं कर पाए, उनको भी टीम में जगह नहीं मिली है। पहला टेस्ट अहमदाबाद में 2 अक्टूबर को शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।
ओपनिंग स्लॉट तय
इंडिया टेस्ट टीम का ओपनिंग स्लॉट तय है। इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने रन बनाकर खुद को साबित किया था। इनकी जगह पक्की मानी जा रही थी। ये रेग्युलर ओपनर के तौर पर अपने काम को अंजाम देंगे।

पडिक्कल को मौका
श्रेयस अय्यर 23 सितंबर को पर्सनल रीजन्स के चलते इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच में नहीं खेले। वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया है। साई सुदर्शन भी शामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर 8 साल बाद करुण नायर ने वापसी की थी। वो वहां कुछ खास नहीं कर पाए। वो टीम से बाहर हैं।
जुरेल पहले विकेट कीपर
ऋषभ पंत फिट नहीं हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेट कीपर के तौर पर पहली पसंद हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले मैच में 140 रन बनाए थे। दूसरे विकेट कीपर के तौर पर नारायण जगदीशन टीम में शामिल किया गया है। नारायण इंग्लैंड दौरे पर पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे।
बुमराह और सिराज के साथ प्रसिद्ध भी
बुमराह को रेस्ट नहीं दिया गया है। उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पेस यूनिट संभालेंगे। होम सीरीज में स्पिनर हमेशा फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। कुलदीप यादव भी शामिल हैं।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, एन, जगदीशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

