भारत Vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से: टीम इंडिया का ऐलान 23 या 24 सितंबर को, भारत में 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलेंगे कैरेबियन
Published:
2 min read

हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबर की थी। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय टी20 एशिया कप खेल रही है। इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इसी के 3 दिन बाद, 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टेस्ट का ऐलान 23 या 24 सितंबर को हो सकता। वेस्टइंडीज पहले ही टेस्ट टीम का ऐलान कर चुकी है।
सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।
सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग ऑनलाइन होगी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम सिलेक्शन ऑनलाइन मीटिंग में होगा। ये मीटिंग 23 या 24 सितंबर को हो सकती है।
15 सितंबर को वेस्टइंडीज ने किया था टीम का ऐलान
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैच सीरीज के लिए 15 मेंबर वाली टीम स्क्वाड का ऐलान किया था। वेस्टइंडीज 24 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचेगी। रोस्टन चेज कप्तान हैं। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए चंद्रपॉल और एलेक एथनाज को टीम में शामिल किया गया।
7 साल के बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज भारत में 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी। इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज को भारत में 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। यह सीरीज मौजूदा समय में चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) साइकिल में भारत की पहली होम सीरीज है। इस साइकल में वेस्टइंडीज की घर से बाहर पहली सीरीज है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से हारी थी वेस्टइंडीज
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज हुई थी। इसमें वेस्टइंडीज को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वेस्टइंडीज मैनेजमेंट ने बड़ा बदलाव किया। पूर्व कप्तान क्रैग ब्रेथवेट को बाहर कर दिया।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम स्क्वाड
रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।

