इंडिया Vs वेस्टइंडीज दिल्ली टेस्ट: काली मिट्टी की पिच पर हो सकता है दूसरा मैच, बल्लेबाजों और स्पिनर्स को मिलेगा फायदा
Published:
2 min read

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 37 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान यहां 6 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले पिच को लेकर एक खुलासा हुआ है।
पिच सूखने पर स्पिनर्स को मदद मिलती है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली टेस्ट मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। यदि ऐसा होता है तो यह बैटर्स और स्पिनर्स दोनों के लिए फायदेमंद होगा। काली मिट्टी की पिच थोड़ी सपाट सी होती है, जहां जमकर रन बनते हैं।
काली मिट्टी की पिच धीरे-धीरे जब सूखने लगती है, तो फिर यहां स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। ऐसे में मैच के तीसरे दिन से ही स्पिनर्स हावी होते दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी, ताकी चौथी पारी में उसे गेंदबाजी मिल सके।
इस मैदान पर अब तक 37 टेस्ट हुए
अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 37 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान यहां 6 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं।
इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 340, दूसरी पारी में 315, तीसरी पारी में 233 और चौथी पारी में 163 रन है। इस मैदान पर हाइएस्ट स्कोर 8 विकेट पर 644 रन है। यह वेस्टइंडीज टीम ने ही इंडिया के खिलाफ बनाया था। यहां लोएस्ट स्कोर 75 रन है, जो कैरेबियन टीम के खिलाफ इंडिया ने बनाया था।
इस टेस्ट सीरीज में दोनों देश के स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल , ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथेनेज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, जेडन सील्स, खैरी पीयरी और जोमेल वारिकन।

