दिल्ली टेस्ट में DRS कॉन्ट्रोवर्सी: बुमराह ने अंपायर से कहा- आप जानते हैं कि वो आउट है, टेक्नोलॉजी साबित नहीं कर सकी तो मैं क्या करूं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज के बीच नई दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने विंडीज के बैटर जॉन कैंपबेल को नॉट आउट दे दिया। जब फैसला थर्ड अंपायर या DRS के पास गया, तब भी बैटर बच गया। बुमराह को लगा कि यह गलत डिसीजन है। उन्होंने अंपायर से खुलकर कहा- आप जानते हो वो आउट था, पर तकनीक साबित नहीं कर सकी। यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड भी हो गई।
बुमराह इसलिए नाराज
चौथे दिन बुमराह ने बॉलिंग कर रहे थे। वेस्टइंडीज के बैटर कैंपबेल को उन्होंने यॉर्कर की जो उनके पैड पर लगी। ऐसा लग रहा था कि बैटर साफ तौर पर आउट है। बुमराह और बाकी प्लेयर ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया।

DRS में क्लियर नहीं हुआ
इसके बाद भारत ने DRS लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद सीधे स्टंप्स पर जा रही थी। लेकिन तीसरे अंपायर को यह पक्का नहीं दिखा कि गेंद पहले बैट पर लगी थी या नहीं। DRS से यह बात साफ नहीं हो सकी। इसलिए अंपायर का फैसला बरकरार रहा और बैटर को एक और मौका मिला।
आप को पता था
जब बुमराह को पता चला कि विकेट नहीं मिला, तो वह मायूस होकर रनअप की ओर लौटे। इस बीच चलते-चलते उन्होंने अंपायर से कहा- You know it's out, but the technology can't prove it. आप जानते हो कि बैटर आउट था, पर DRS साबित नहीं कर सका

कॅरियर की पहली सेंचुरी
इसके बाद कैंपबेल मे अपने टेस्ट कॅरियर की पहली सेंचुरी लगाई हालांकि ज्यादा देर तक वो नहीं टिक सके। कुछ ओवर बाद रविंद्र जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस बार अंपायर ने आउट दिया और DRS में फैसला कायम रहा।

