इंडिया Vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज अगस्त में: WTC पॉइंट्स टेबल में भारत 5वें नंबर पर, दोनों टेस्ट जीतकर चौथे नंबर पर पहुंचने का मौका
Published: Updated:
3 min read

टीम इंडिया अभी WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है और उसका पॉइंट परसेंटेज 48.15% है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 15 से 27 अगस्त 2026 के बीच खेली जा सकती है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसके लिए 2 हफ्ते की विंडो फिक्स की है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी। हालांकि अब तक मैच की तारीखें और वेन्यू तय नहीं है।
क्रिकबज के मुताबिक- यह दौरा अगस्त के दूसरे हफ्ते में होगा। इससे पहले लंका प्रीमियर लीग (LPL) 9 अगस्त को खत्म होगी। उसके बाद यह टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहले इस दौरे पर 3 T20 मैच जोड़ने की भी बात थी, लेकिन अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो टेस्ट सीरीज के लिए BCCI और SLC के बीच बात भी हो गई है।
पीछे क्या चल रहा है
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया इस समय ICC डेलिगेशन के साथ श्रीलंका में हैं, जहां वो SLC की मौजूदा स्थिति का जायजा ले रहे हैं। श्रीलंका में हाल ही में सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को भंग करके एक कमेटी बनाई है, जिसे ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी कहा जा रहा है।

शेड्यूल में टेंशन क्यों है?
भारतीय टीम का शेड्यूल पहले से ही टाइट है। सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैच की सीरीज (3 ODI + 3T20) खेलनी है। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज और एशियन गेम्स भी हैं।
अब सबसे जरूरी बात WTC में श्रीलंका सीरीज क्यों अहम है
टीम इंडिया अभी WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है और उसका पॉइंट परसेंटेज करीब 48.15% है। भारतीय टीम को अब इस सीजन में 9 टेस्ट और खेलने हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका सीरीज काफी अहम होने वाली है। सीरीज क्लीन स्वीप से जीतकर भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में पहुंच सकता है।

भारत के WTC के बाकी बचे 9 मुकाबले
- श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट (अवे)
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट (अवे)
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट (होम सीरीज)

WTC में पॉइंट्स सिस्टम कैसा है?
टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12, ड्रॉ होने पर 4 और टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं। अगर किसी टीम को स्लो ओवर रेट के कारण दोषी पाया जाता है तो उसके 1 पॉइंट्स कट जाते हैं। मगर WTC की रैंकिंग पॉइंट्स परसेंट के आधार पर बनती है। इसी के आधार पर टॉप-2 टीम ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं।
पॉइंट्स परसेंट का कैलकुलेशन कैसे होता है?
किसी टीम ने जितने टेस्ट खेले और उसमें उसे कितने पॉइंट्स मिलने चाहिए थे और असल में कितने हासिल किए हैं। इसी के आधार पर पॉइंट्स परसेंट की कैलकुलेशन होती है।
उदाहरण के लिए यदि किसी टीम ने 10 टेस्ट खेले, जिसमें उसे 120 पॉइंट्स (सभी मैच जीतने पर) मिलने थे। मगर उसने 6 जीत और 4 ड्रॉ के साथ 88 पॉइंट्स हासिल किए। तब उस टीम के 88/120 * 100 = 73.33 पॉइंट्स परसेंट होंगे।

