भारत-श्रीलंका पहला ODI दिल्ली में ही होगा: BCCI ने अहमदाबाद शिफ्ट होने की खबरों को गलत बताया; 13 दिसंबर को मैच
Published:
1 min read

श्रीलंका का भारत दौरा 13 से 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 3 ODI और 3 T20I मैच खेले जाएंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका के बीच पहला ODI दिल्ली में ही खेला जाएगा। BCCI ने मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरों को गलत बताया है। यह मैच 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि मैच का वेन्यू बदलने का कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैच तय पॉलिसी के तहत वेन्यू को दिए जाते हैं।

स्टेडियम में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसी वजह से मैच के वेन्यू को लेकर सवाल उठे थे। खबरें आई थीं कि दिल्ली की जगह अहमदाबाद में मैच हो सकता है।हालांकि, BCCI ने इन खबरों को खारिज कर दिया।

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले से ही 19 दिसंबर को होने वाले तीसरे ODI की मेजबानी करेगा। श्रीलंका का भारत दौरा 13 से 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 3 ODI और 3 T20I मैच खेले जाएंगे।

