सेमीफाइनल के लिए इंडिया का जीतना जरूरी: इस वुमन्स वर्ल्ड कप में हम अब तक नहीं हारे; जानिए पॉसिबल-11, पिच-वेदर रिपोर्ट, कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। अब तीसरा मुकाबला आज (21 जून) साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच जाएगी।
अपने ग्रुप में भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर दूसरे नंबर पर काबिज है। उसके अभी 4 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे में नीदरलैंड्स को हराया है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, मैनचेस्टर में रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका सिर्फ 5% तक है। हवाएं 17 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बैटर्स और बॉलर्स के लिए बैलेंस्ड रहती है। हालांकि यहां पेसर्स को अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। यदि आसमान में बादल छाए हुए हों तो तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को भी थोड़ा टर्न मिलता है। यदि कोई बैटर क्रीज पर टिक जाए तो उसे मदद मिलने लगती है।
पिछले 5 में से 4 मैच हारे
भारतीय टीम के लिए यह बेहद मुश्किल मैच है, क्योंकि साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पिछले 5 में से सिर्फ एक ही जीत मिली है। हालांकि ओवरऑल जीत में इंडिया अब भी एक मैच आगे है।
इंडिया Vs सा. अफ्रीका वुमन्स हेड-टू-हेड
वनडे: 24
भारत जीता: 11
सा. अफ्रीका जीता: 10
बेनतीजा: 3
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
इंडियन वुमन्स टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
सा. अफ्रीकी वुमन्स टीम: लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।

