सा. अफ्रीका ने इंडिया को 6 विकेट से हराया: मारिजैन के 81* रन, T20 Women's WC सेमीफाइनल के लिए इंडिया को आखिरी 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे
Published: Updated:
1 min read

साउथ अफ्रीकी टीम की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने 81 रन की नॉटआउट इनिंग खेली। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (21 जून) को ग्रुप मुकाबला खेला गया। यह मैच अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। मारिजैन कप्प ने नाबाद 81 रन की पारी खेली। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 159 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में सा. अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 161 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
इंडिया को बाकी 2 मैच जीतना जरूरी
टीम इंडिया इस समय 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम के अभी 4 अंक हैं। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। यह मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं।

सा. अफ्रीकी टीम 6 विकेट से जीती
159 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तजमिन ब्रिट्स और मारिजैन कप्प ने तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। कप्प ने 45 बॉल पर नाबाद 81 रन की पारी खेली।
ब्रिट्ज ने 36 बॉल पर 40 रन बनाए। इसके बदौलत अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम के लिए स्पिनर श्री चरणी ने 3 विकेट लिए। एक सफलता शेफाली वर्मा को मिली।
चौथा विकेट, नादिन आउट
साउथ अफ्रीकी टीम ने 137 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। नादिन डी क्लार्क 5 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। यह श्री चरणी का तीसरा विकेट रहा। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब 12 बॉल पर 18 रन चाहिए और 6 विकेट बाकी हैं।
तीसरा विकेट, ब्रिट्स आउट
122 के स्कोर पर अफ्रीकी टीम ने तीसरा विकेट गंवाया। तजमिन ब्रिट्स 40 रन बनाकर कैच आउट हुईं। शेफाली वर्मा की बॉल पर श्री चरणी ने उनका कैच लिया। तजमिन ब्रिट्स ने मारिजैन कप्प के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप की।
कप्प की फिफ्टी, 27 बॉल पर 44 रन चाहिए
साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने 34 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 1 सिक्स और 6 चौके लगाए। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब 27 बॉल पर 44 रन चाहिए और 8 विकेट बाकी हैं।
एक ओवर में दो विकेट
25 के स्कोर पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। स्पिनर श्री चरणी ने पारी के छठवें ओवर की दूसरी बॉल पर लाउरा वोल्वार्ड्ट को आउट किया। श्री चरणी ने अपनी ही बॉल पर उनका कैच लिया। फिर चौथी बॉल पर एनेरी डर्कसेन को बोल्ड किया।
सा. अफ्रीका की बैटिंग शुरू
साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू हो गई है। लाउरा वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। दोनों ने टीम को सधी शुरुआत दी और 5 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन बना लिए।
टीम इंडिया 158/7
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। टीम ने 3 ओवर में 30 रन बना दिए थे। इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और टीम संभल नहीं सकी। आखिर में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए।
शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजैन कप्प और शबनीन इस्माइल ने 2-2 विकेट लिए।
5वां विकेट, हरमन भी आउट
टीम इंडिया ने 116 के स्कोर पर 5वां विकेट भी गंवा दिया। इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुईं। उन्हें शबनीन ने बोल्ड किया। हरमन अपने 200वें मैच में 22 बॉल पर 24 रन ही बना सकीं।
चौथा विकेट, जेमिमा आउट
भारतीय टीम ने 83 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवाया। जेमिमा रोड्रिग्स 14 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुईं। नादिन डी क्लार्क ने अपनी ही बॉल पर उनका कैच लिया।
तीसरा विकेट, यास्तिका आउट
67 के स्कोर पर भारतीय टीम ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। यास्तिका भाटिया 15 रन बनाकर आउट हुईं। अयाबोंगा खाका ने उन्हें LBW आउट किया।
दूसरा विकेट, शेफाली आउट
54 के स्कोर पर भारतीय टीम ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। शेफाली वर्मा 15 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। शबनीन इस्माइल की बॉल पर विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने उनका कैच लिया।
पहला विकेट, मंधाना आउट
भारतीय टीम ने 30 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना 12 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुईं। मारिजैन कप्प की बॉल पर वे बोल्ड हुईं।
भारतीय बैटिंग शुरू
टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला है। साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर पेसर मारिजैन कप्प ने किया।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी
220 - शार्लेट एडवर्ड्स
200 - हरमनप्रीत कौर
199 - हीथर नाइट
195 - मिताली राज
183 - चमारी अथापथु
182 - मेग लैनिंग
सबसे ज्यादा T20I खेलने वाली महिला खिलाड़ी
200 - हरमनप्रीत कौर
184 - सूजी बेट्स
183 - डैनी वायट-हॉज
177 - एलिस पेरी
169 - स्मृति मंधाना
भारतीय प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11:
लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।
भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव
इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। प्रेमा रावत और अरुंधति रेड्डी को टीम में जगह मिली है। जबकि क्रांति गौढ़ को आराम दिया गया है। श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। हरमन का यह 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच है।
इंडिया Vs सा. अफ्रीका वुमन्स हेड-टू-हेड
वनडे: 24
भारत जीता: 11
सा. अफ्रीका जीता: 10
बेनतीजा: 3
पिछले 5 में से 4 मैच हारे
भारतीय टीम के लिए यह बेहद मुश्किल मैच है, क्योंकि साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पिछले 5 में से सिर्फ एक ही जीत मिली है। हालांकि ओवरऑल जीत में इंडिया अब भी एक मैच आगे है।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
इंडियन वुमन्स टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
सा. अफ्रीकी वुमन्स टीम: लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।
पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बैटर्स और बॉलर्स के लिए बैलेंस्ड रहती है। हालांकि यहां पेसर्स को अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। यदि आसमान में बादल छाए हुए हों तो तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को भी थोड़ा टर्न मिलता है। यदि कोई बैटर क्रीज पर टिक जाए तो उसे मदद मिलने लगती है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, मैनचेस्टर में रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका सिर्फ 5% तक है। हवाएं 17 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
टीम इंडिया दूसरे नंबर पर
भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच जाएगी। अपने ग्रुप में भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर दूसरे नंबर पर काबिज है। उसके अभी 4 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे में नीदरलैंड्स को हराया है।
भारत Vs साउथ अफ्रीका मैच थोड़ी देर में
ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है। यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में हो रहा है। मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा।

