IND Vs SA तीसरा T20 आज: धर्मशाला में है मुकाबला, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद; जानें कैसा है पिच और मौसम का मिजाज
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 बजे से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। टीम इंडिया ने पहला मैच 101 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत लिया था।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक सिर्फ एक T20I मुकाबला खेला गया है। उसमें साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी।
पिच का मिजाज
धर्मशाला की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। पिच पर अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है।
मौसम कैसा रहेगा?
धर्मशाला में मौसम पूरी तरह से क्रिकेट के लिए सही रहने की उम्मीद है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की लाइव अपडेट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 33
इंडिया ने जीते: 19
साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
बेनतीजा: 1
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डिवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉत्जे।

