अभिषेक के भरोसे हमेशा नहीं रहे सकते: सूर्यकुमार ने कहा-टीम को संभालना चाहिए था, बाकी बैट्समैन को रन करने की जरुरत
Published:
3 min read

5 मैच की सीरीज में 1-1 से बराबर हो गई हैं। भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 214 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 162 रन ही बना पाई। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ये हार उनकी वजह से हुई और उन्हें अपनी पारी को लंबा खेलना चाहिए था।
सूर्य ने कहा हार जिम्मेदारी में लेता हूं
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने खुद हार की जिम्मेदारी ली। सूर्य ने माना कि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और। वह और शुभमन गिल दोनों ही एक्सपीरियंस के बावजूद टीम को संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि टीम अभिषेक शर्मा के तेज शुरुआत देने पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंट हो गई है और बाकी बैट्समैन रन बनाने चाहिए थे। एक प्लेयर आप को हर बार मैच नहीं जीत सकता।

अगले मैच में बेहतर करेंगे
मैच पोस्ट प्रेजेंटेशन सूर्यकुमार ने कहा- मैं और शुभमन अच्छी शुरुआत दे सकते थे। हालांकि हम रन नहीं बना पाए। हम हर बार अभिषेक पर भरोसा नहीं कर सकते। उसका भी कोई दिन खराब हो सकता है। मुझे पारी को लंबा ले जाना चाहिए था। हालांकि मैं जल्दी आउट हो गया। अगली बार और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
)
इंडिया 214 रन चेज नहीं कर पाया
साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 214 रन का टारगेट दिया था। ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30, कप्तान एडेन मार्करम ने 29 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन बनाए। इस मैच में भारतीय बॉलर्स ने कुल 22 एक्स्ट्रा रन दिए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। इस तरह इंडिया को 214 रन का टारगेट मिला।
जवाब में भारतीय टीम 162 रन ही बना सकी और 51 रन से मैच गंवा दिया। मिडिल ऑर्डर में आए तिलक वर्मा ने 34 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। जितेश शर्मा ने 27, अक्षर पटेल ने 21 और हार्दिक पंड्या ने 20 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए ओटनील बार्टमैन ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन, लुथो सिपाम्ला और लुंगी एनगिडी को 2-2 विकेट मिले।
तीसरा मैच 14 दिसंबर को
5 मैच की सीरीज में 1-1 से बराबर हो गई हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

