IND Vs SA पहला टेस्ट: साउथ अफ्रीका पहली पारी में 159 पर ऑलआउट, जवाब में भारत 37/1; पहले दिन का खेल खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म
Published: Updated:
4 min read

केएल राहुल पहले दिन 13 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और मेहमान टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रहा। खराब रोशनी के चलते जब खेल रोका गया तो टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 37 रन था।
भारत 122 रन से पीछे
भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बैटिंग करने उतरे। शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। जायसवाल 12 रन पर यानसन को विकेट दे बैठे। खेल खत्म होने वाशिंगटन सुंदर 6 और राहुल 13 रन पर नाबाद थे।
बुमराह को 5 विकेट
पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट बुमराह ने लिए। उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा कुलदीप और सिराज को दो-दो विकेट, एक विकेट अक्षर पटेल को मिला।
साउथ अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। इसके अलावा रियान रिकल्टन 23, वियान मुल्डर 24 रन बनाकर आउट हुए। कार्बिन बॉस 3 रन, मार्को यानसन 0 और विकेटकीपर काइल वेरिने 16 रन पर बना पाए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए।
अफ्रीका टीम 25 साल से इंडिया के खिलाफ उसी के घर में कोई भी बाइलेटरल टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 3 जीतीं और 2 ड्रॉ रहीं।
दोनों टीम की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर।
दरअसल, ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग के लिए अच्छी नजर आ रही है। टॉस हारने वाली टीम के लिए यह मैच काफी मुश्किल हो सकता है। यह पिच अभी ना तो सूखी दिख रही है और ना ही यहां दरारे हैं। हालांकि पिच पर थोड़ी घास है। यहां थोड़ी रिवर्स स्विंग भी देखने को मिल सकती है।

दोनों टीम के बीच यह 8वीं टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4

भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 44 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 18 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 19 में से 5 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।

इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 44
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 18
ड्रॉ: 10
भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 19
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 5
ड्रॉ: 3

