IND vs PAK मैच को 13 करोड़ लोगों ने देखा: 1.1 बिलियन मिनट का वॉच टाइम, टूर्नामेंट रीच 215 मिलियन पहुंची
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर अपने कैंपेन की अच्छी शुरुआत की। वहीं, इस मैच को भारत में 134 मिलियन (13.4 करोड़) लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा। पूरे टूर्नामेंट की रीच 215 मिलियन तक पहुंच गई है।
दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए
इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट सिर्फ 10 रन देकर लिए। पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह बिखर गई। स्मृति मंधाना ने 44 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। उनकी इनिंग्स की बदौलत भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचा। भारत ने पाकिस्तान को 106 रन पर ऑलआउट कर दिया।

स्टेडियम में रिकॉर्ड भीड़
एजबेस्टन में खेले गए इस मैच को 18,814 दर्शकों ने स्टेडियम में लाइव देखा। यह महिला वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का सबसे ज्यादा दर्शकों वाला मैच बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के नाम था।
डिजिटल व्यूअरशिप
भारत में इस मैच को 134 मिलियन लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा। पूरे टूर्नामेंट की रीच 215 मिलियन तक पहुंच गई। इस मुकाबले ने 1.1 बिलियन मिनट का वॉच टाइम भी दर्ज किया। यह वूमेन क्रिकेट के किसी ग्रुप मैच का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

वर्ल्ड कप का आगाज
ICC के मुताबिक, टूर्नामेंट के पहले तीन दिनों में 44,844 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। यह अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड है। ICC ने कहा कि यह वुमन्स क्रिकेट की बढ़ती पॉपुलैरिटी का संकेत है। साथ ही यह फैंस, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल एंगेजमेंट में लगातार हो रही ग्रोथ को भी दिखाता है।


