फोन बंद करो और रूम में जाकर सो जाओ: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सूर्या की टीम को सलाह
Published:
2 min read

इंडिया और पाकिस्तान के बीच पहले मैच के बाद भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हैंडशेक नहीं किया था। इससे पाकिस्तानी टीम नाराज थी और उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट भी किया। अब सबकी नजरें 21 सितंबर को होने वाले सुपर 4 मुकाबले पर हैं।(सोशल मिडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के सुपर 4 में इंडिया-पाकिस्तान के बीच एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जब उनसे पूछा गया कि वो इस मैच से पहले चारों तरफ के शोर-शराबे और दबाव को कैसे संभालते हैं तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया और इसे सुनकर सब हंस पड़े।
फोन बंद करो और सो जाओ
एक जर्नलिस्ट ने सूर्यकुमार से पूछा- इंडिया-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले से पहले मीडिया, सोशल मीडिया और फैंस के बीच जो बातें होती हैं, उसे कैसे मैनेज करते हैं। सूर्यकुमार ने कहा- कमरे का दरवाजा बंद करो, फोन बंद करो और सो जाओ। मुझे लगता है यही सबसे अच्छा तरीका है।
सब हंस पड़े
सूर्यकुमार का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उन्होंने आगे कहा- ये बात कहना आसान है लेकिन करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि खिलाड़ी मैदान के बाहर कई लोगों से मिलते हैं, डिनर पर जाते हैं और कुछ खिलाड़ी खुद भी सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है, ये देखने में लगे रहते हैं।

नेगेटिव बातों को अवॉइड कीजिए
सूर्या ने आगे कहा- प्लेयर को खुद तय करना होता है कि उन्हें क्या सुनना है और क्या नहीं। अगर कोई अच्छी सलाह दे रहा है, उसे अपनाना चाहिए, लेकिन जो नेगेटिव बातें करते हैं, उन्हें नजरअंदाज भी करना जरूरी है। मैंने टीम से कहा है कि अगर आपको कोई बात अच्छी लग रही है और वो आपके गेम में मदद कर सकती है, तो उसे जरूर सुनो। लेकिन जो बातें आपके गेम पर नेगेटिव इम्पैक्ट डालें, उन्हें दूर रखिए।
टीम का माहौल अच्छा
सूर्या ने कहा कि फिलहाल टीम इंडिया का माहौल काफी अच्छा है। खिलाड़ी अच्छे मूड में हैं। अगर टीम को इस टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस करना है तो बाहर की बातों से जितना हो सके, दूर रहना होगा।

21 सितंबर को मैच
इंडिया और पाकिस्तान के बीच पहले मैच के बाद भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हैंडशेक नहीं किया था। इससे पाकिस्तानी टीम नाराज थी और उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट भी किया। अब सबकी नजरें 21 सितंबर को होने वाले सुपर 4 मुकाबले पर हैं।

