कल WCL में भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल: स्पॉन्सर ने नाम वापस लिया, धवन भी नहीं खेलेंगे; मैच होगा या नहीं, आखिरी फैसला आना बाकी
Published: Updated:
2 min read

इसी WCL सीजन के ग्रुप स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शेड्यूल था, जो रद्द कर दिया गया था। तब कप्तान युवराज सिंह, शिखर धवन और हरभजन सिंह समेत सभी भारतीयों ने यह मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच कल (31 जुलाई) के लिए शेड्यूल है। हालांकि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह मुकाबला होना मुश्किल लग रहा है। भारतीय स्पॉन्सर ने इस सेमीफाइनल से नाम वापस ले लिया है।
इसी WCL सीजन के ग्रुप स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शेड्यूल था, जो रद्द कर दिया गया था। तब कप्तान युवराज सिंह, शिखर धवन और हरभजन सिंह समेत सभी भारतीयों ने यह मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
ऑर्गेनाइजर्स को दूसरा तलाशना होगा
धवन ने इस सेमीफाइनल में भी खेलने से मना कर दिया है। हालांकि यह मैच होगा या नहीं, इसको लेकर ऑर्गेनाइजर्स का फैसला आना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रुप स्टेज की तरह ही यह मैच भी रद्द हो सकता है। मगर इसके लिए ऑर्गेनाइजर्स को कुछ गणित लगाना पड़ेगा, ताकी सेमीफाइनलिस्ट टीम सामने आ सके।
किसी और टीम से हो सकता है सेमीफाइनल
दरअसल, भारतीय चैम्पियंस टीम ने ग्रुप स्टेज में 5 में सिर्फ एक जीत हासिल की थी। इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। जबकि पाकिस्तान चैम्पियंस टीम टॉप पर रही थी। इसी कारण पहले और चौथे नंबर की टीम में मुकाबला शेड्यूल था।
अब देखते हैं कि आयोजक इसका क्या रास्ता निकालते हैं। पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस टीम नंबर-3 पर रही। ऐसे में भारतीय टीम का मुकाबला इनमें से किसी एक टीम से हो सकता है। यदि भारत-पाकिस्तान दोनों फाइनल में पहुंचते हैं, तो संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है।
WCL 2025 के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।
पाकिस्तानी टीम: सोहेब मकसूद, मिस्बाह-उल-हक, आसिफ अली, शरजील खान, यूनुस खान, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, कामरान अकमल, सरफराज अहमद, आमेर यामीन, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, वहाब रियाज और सईद अजमल।

