वैभव को आउट कर सईम अयूब का बेबी सेलिब्रेशन: फिर अभिषेक का 1 सिक्स 2 चौके लगाकर जवाब, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

सइम अयूब और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला। पाकिस्तान के सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बच्चे को झुलाने जैसा सेलिब्रेशन किया।
अयूब का वायरल सेलिब्रेशन
वैभव ने 9 बॉल पर 15 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए थे। अयूब की बॉल पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में वैभव अपना बैलेंस खो बैठे। गेंद का एज लगा और विकेटकीपर उस्मान खान ने कैच पकड़ लिया। वैभव का विकेट लेने के बाद सईम अयूब उनकी तरफ मुड़े। उन्होंने हाथों से बच्चे को झुलाने जैसा इशारा किया। यह सेलिब्रेशन वायरल मोमेंट बन गया।
अभिषेक ने सिक्स से जवाब दिया
अयूब के सेलिब्रेशन के तुरंत बाद अभिषेक शर्मा ने बैट से जवाब दिया। उन्होंने उसी ओवर में 1छक्का और 2 चौके लगाए। अभिषेक ने पावरप्ले में भी पाकिस्तान के बॉलर्स पर अटैक किया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में फिफ्टी पूरी की। अभिषेक 28 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए।
ये भी पढ़े : अभिषेक ने गेल-पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा: फास्टेस्ट 400+ सिक्स लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी
बीच के ओवर्स में लड़खड़ाई भारत की पारी
भारत ने पावरप्ले में 81 रन बनाए थे। इसके बाद टीम की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137 रन पर 5 विकेट था। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर 21 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। पाकिस्तान के स्पिनर्स सुफियान मुकीम और अबरार अहमद ने मिडिल ओवर्स में भारत के बैटर्स को परेशान किया।
तिलक और दुबे ने पारी संभाली
इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी संभाली। तिलक ने सिर्फ 22 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। दुबे ने 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंद पर 62 रन जोड़े।
इसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। तिलक का पाकिस्तान के खिलाफ यह एक और शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

