कैफ ने एशिया कप फाइनल से पहले बुमराह की गेंदबाजी पर चिंता जताई: कहा- वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए जोखिम, बुमराह बोले- पहले भी गलत, अब भी गलत
Published:
3 min read

एशिया कप के फाइनल से पहले मोहम्मद कैफ ने बुमराह की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच चुका है। यहां उसका मुुकाबला पाकिस्तान से 28 सितंबर (रविवार) को होगा। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिेकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह को लेकर कमेंट किया।
बुमराह को यह पोस्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने रिप्लाई में कहा- आप पहले भी गलत थे और अब भी गलत।
वर्ल्ड कप में महंगी पड़ सकती है यह रणनीति
सोशल मीडिया पोस्ट में कैफ ने कहा - रोहित शर्मा की कप्तानी में बुमराह आमतौर पर 1,13,17 और 19वां ओवर फेंकते हैं। लेकिन एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शुरुआत में ही अपने स्पैल के तीन ओवर डाल दिए। ऐसे में बीच के 14 ओवरों में सिर्फ एक ओवर मिलना बल्लेबाजों के लिए राहत साबित हो होता है। वर्ल्ड कप की मजबूत टीमों के खिलाफ भारत को यह रणनीति महंगी पड़ सकती है।
इस पोस्ट पर बुमराह ने रिप्लाई करते हुए कहा - पहले भी गलत, अब भी गलत।
टीम इंडिया की जर्सी बहुत खास
कैफ ने रिप्लाई में कहा- इसे एक क्रिकेट लवर और फैंस की नजर से देखें। आप भारतीय क्रिकेट के सबसे बडे-मैच विनर हैं। मैं जानता हूं कि टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर पूरी जान लगा देना कितना मुश्किल और खास होता है।
एशिया कप में बुमराह का प्रदर्शन
इस टूर्नामेंट में जसप्रीत ने 5 मैच में से 4 मैच खेले है। उन्होंने 22 की एवरेज से 5 विकेट लिए। उनका बेस्ट पर्फॉरमेंट सुपर-4 में बांग्लादेश केे खिलाफ 18 रन देकर 2 विकेट रहा। ओमान के खिलाफ बुमराह को आराम दिया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बुमराह का खास योगदान नहीं पबा। बुमराह ने 45 रन दिए और एक भी विकेट नहीं निकाल पाए।
28 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल
रविवार को एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 41 साल में यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप का फाइनल मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में दो बार दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं। दोनों ही बार पाकिस्तान को शिकस्त मिली है।
भारतीय टीम ने 8 बार खिताब जीता
एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती है। 6 बार श्रीलंका चैम्पियन बनी। 2023 में आखिरी बार टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था।

