वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया का दूसरा मैच: बारिश की आशंका 84%; यहां पॉसिबल-11, पिच-वेदर रिपोर्ट, कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया आज (17 जून) अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। यह मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि यह मैच होना मुश्किल लग रहा है, क्योंंकि लीड्स में आज बारिश की आशंका 84% तक है।
भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह मैच भारतीय टीम ने 64 रन से जीता था। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को 5 मैच खेलने हैं।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, लीड्स में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 84% तक है। हवाएं 39 km/h की रफ्तार से चलेंगी। दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।
पिच रिपोर्ट
हेडिंग्ले की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। यह सीम फ्रेंडली मानी जाती है। जब यहां बादल छाए हों तो पिच पर पेसर्स को अच्छा बाउंस मिलता है।
इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
इस बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी एक सीजन में 12 टीमें खेल रही हैं। नीदरलैंड्स टीम का यह पहला वर्ल्ड कप है। उसने वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए जगह बनाई है।
सभी 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने ग्रुप में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मैच खेल रही हैं। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल होगा।
दोनों ग्रुप की 12 टीमें
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका।
ग्रुप 2: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
नीदरलैंड्स टीम: हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केंबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान, विकेटकीपर), स्टेर कैलिस, रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्विलिंग, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स और इसाबेल वैन डेर वोनिंग।

