इंडिया के साथ लगातार दूसरा उलटफेर: आयरलैंड ने टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, तिलक की फिफ्टी बेकार
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के साथ लगातार दूसरा और इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। आयरलैंड ने 2 टी20 की सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी है। इस मेजबान टीम ने इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया। दोनों टीम के बीच दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब यानी स्टॉर्मोंट स्टेडियम में रविवार (28 जून) को हुआ, जिसमें भारतीय टीम 1 रन से हारी। जबकि पहला मैच 34 रन से हारे थे।
मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद आयरिश टीम ने 155 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी।
जय मूंदड़ा प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। उन्होंने दूसरे मैच में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। पहले मैच में 2 विकेट लिए थे।
टीम इंडिया 1 रन से हारी, सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप
155 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी। टीम ने पहले ही ओवर में 2 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। जय मूंदड़ा ने पहले ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आउट किया। दोनों ओपनर खाता नहीं खोल सके। इसके बाद 19 रन पर तीसरा और 35 पर चौथा विकेट गिरा।
तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और 46 बॉल पर 55 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हर्षित राणा ने आखिर में 10 बॉल पर 21 रन बनाकर मैच एकदम करीब ला दिया था, लेकिन वे भी जीत दिलाने में असफल रहे। आखिर में टीम इंडिया 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच गंवा दिया। आयरलैंड के लिए जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिए।
तिलक फिफ्टी लगाकर आउट
तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में छठवीं फिफ्टी लगाई। अगली ही बॉल पर आउट भी हुए। तिलक ने 46 बॉल पर 55 रन की पारी खेली। इस पारी में 1 सिक्स और 3 चौके लगाए।
छठवां विकेट, शिवम आउट
टीम इंडिया ने 109 के स्कोर पर छठवां विकेट भी गंवा दिया है। शिवम दुबे 20 रन बनाकर डॉकरेल के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट मैथ्यू हम्फ्रीज ने लिया।
पांचवां विकेट, अक्षर आउट
टीम इंडिया ने 74 के स्कोर पर पांचवां विकेट भी गंवा दिया है। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर टकर के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट मैथ्यू होलार्ड ने लिया।
ईशान किशन आउट
ईशान किशन के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। वे 12 रन बनाकर चलते बने।
तीसरा विकेट, श्रेयस आउट
टीम इंडिया ने 19 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर बोल्ड हुए। यह विकेट भी पेसर जय मूंदड़ा ने लिया। यह उनका तीसरा विकेट रहा।
पहले ओवर में इंडिया के 2 विकेट
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जय मूंदड़ा ने पहले ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आउट किया। दोनों ओपनर खाता नहीं खोल सके।
आयरलैंड टीम 154/8
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। हालांकि हैरी टेक्टर ने 44 बॉल पर फिफ्टी लगाकर टीम को संभाला। उन्होंने 47 बॉल पर 53 रन बनाए।
इस पारी में हैरी ने 1 सिक्स और 5 चौके लगाए। यह उनके कॅरियर की 9वीं फिफ्टी रही। हैरी के अलावा बेंजामिन कैलिट्ज ने 37 और जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए डेब्यू मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट मिले। हर्षित राणा को 1 सफलता।
बारिश के चलते 5 मिनट मैच रुका
खेल रुकने तक आयरलैंड ने 17.1 ओवर में 5 विकेट 132 रन बना लिए हैं। हैरी टेक्टर 46 और जॉर्ज डॉकरेल 9 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि 5 मिनट के अंदर ही बारिश रुकने पर मैच फिर शुरू हो गया।
शिवम को एक ओवर में 2 विकेट
पारी के 15वें ओवर में आयरलैंड ने 113 रन पर लगातार 2 विकेट गंवा दिए। शिवम दुबे ने यह ओवर किया, जिसकी चौथी बॉल पर बेंजामिन कैलिट्ज (37 रन) को तिलक के हाथों कैच आउट कराया। इसकी अगली बॉल पर गैरेथ डेलानी को बोल्ड किया।
तीसरा विकेट, टकर आउट
आयरलैंड टीम ने 48 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया। कप्तान लोर्कन टकर 18 बॉल पर 15 रन बनाकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट डेब्यू मैच खेल रहे पेसर प्रिंस यादव ने लिया।
दूसरा विकेट, अडायर आउट
आयरलैंड टीम ने 21 के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया। रोस अडायर 7 बॉल पर 16 रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट पेसर अर्शदीप सिंह ने लिया।
पहला विकेट, टिम टेक्टर आउट
17 के स्कोर पर आयरलैंड टीम ने पहला विकेट गंवाया। टिम टेक्टर 5 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट पेसर हर्षित राणा ने लिया।
आयरलैंड की बैटिंग शुरू
मेजबान टीम आयरलैंड की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में टिम टेक्टर और रोस अडायर ने मोर्चा संभाला है। पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने किया।
मैच में भारतीय प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
मैच में आयरलैंड की प्लेइंग-11
टिम टेक्टर, रोस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।
वैभव को मौका नहीं, सूर्यांश-प्रिंस का डेब्यू
इस मैच के साथ तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिला है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला। देखना होगा कि उन्हें इंग्लैंड सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।
इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग ली
मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। पिछला मैच भी इसी मैदान पर हुआ था। उसमें भी श्रेयस ने टॉस जीतकर फील्डिंग ही चुनी थी। यह मैच भारतीय टीम 34 रन से हारी थी।
आयरलैंड पहली बार इंडिया से जीती
हेड-टू-हेड के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा ही अब तक भारी रहा है। दोनों टीम के बीच 9 टी20 हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने 8 मैच जीते। आयरलैंड को एक जीत नसीब हुई।
टीम इंडिया यहां दूसरी बार टी20 खेलेगी
टीम इंडिया इस स्टोर्मोंट स्टेडियम में दूसरी बार टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच इसी सीरीज का था। इससे पहले भारतीय टीम ने यहां सिर्फ 4 वनडे खेले हैं। सभी मैच 2007 में हुए थे। एक आयरलैंड के खिलाफ खेला और जीता था। जबकि 3 साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे, जिसमें से 2 जीते और 1 हारा था।
पिच रिपोर्ट
स्टोर्मोंट की पिच पर तेज गेंदबाजों का काफी मदद मिलती है। उन्हें शुरुआती 6-7 ओवर में अच्छी सीम और स्विंग मिलती है। पेसर्स को अच्छा बाउंस और स्पीड भी मिलती है। इस पिच पर बैटर्स को रुककर और संभलकर खेलना होगा, तभी वे रन बना पाएंगे।
जैसा कि इस सीरीज के पहले मैच में भी देखने को मिला था। इस मैदान पर हाइएस्ट स्कोर 5 विकेट पर 190 रन है, जो बांग्लादेश ने 2012 में बनाया था।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, बेलफास्ट में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 57% है, यानी मैच होना मुश्किल दिख रहा है। हवाएं 59 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
कप्तान श्रेयस ने क्या कहा था?
श्रेयस ने पहले मैच में टॉस के दौरान कहा था कि भारतीय प्लेइंग-11 में बैटिंग लाइनअप परफेक्ट है। सभी अच्छे प्लेयर हैं और शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। वैभव भी दमदार प्लेयर हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा।
बैटिंग कोच सितांशु ने क्या कहा?
सितांशु ने मैच से पहले कहा था- इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव शानदार प्लेयर हैं। उन्होंने IPL और बाकी मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। उसे सही समय पर उसका हक मिलेगा। मैं नहीं मानता हूं कि किसी एक प्लेयर को मौका देने के लिए पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी को हटा देना चाहिए। यह नाइंसाफी होगी।
वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं?
इस मैच से पहले एक बार फिर वही सवाल फैन्स के मन में होगा कि आखिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? यदि भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक और कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान को सुना जाए तो वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।
आयरलैंड की टीम: टिम टेक्टर, रोस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।
आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे
आयरलैंड पहला मैच 34 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के लिए उतरेगी।

IND Vs IRE दूसरा टी20 थोड़ी देर में
भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच 2 टी20 की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब यानी स्टॉर्मोंट स्टेडियम में हो रहा है। मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होगा।

