टीम इंडिया के साथ उलटफेर: आयरलैंड ने पहली बार हराया, कप्तान टकर की फिफ्टी; अभिषेक के अलावा सब फ्लॉप
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ उलटफेर हुआ है। शुक्रवार (26 जून) को हुए मैच में आयरलैंड ने 34 रन से हराया। टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड टीम की यह पहली जीत है। दोनों टीम के बीच यह 9वां टी20 मैच रहा। आयरिश कप्तान लोर्कन टकर ने फिफ्टी लगाई।
मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद आयरलैंड टीम ने 183 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में भारतीय टीम 148 रन ही बना सकी।
इस सीरीज के साथ ही श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। श्रेयस भारतीय टीम के 48वें कप्तान (किसी भी फॉर्मेट) हैं। बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में श्रेयस को हार मिली है।
दूसरा मैच 28 जून को
इंडिया और आयरलैंड के बीच 2 टी20 की सीरीज का आखिरी यानी दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला भी बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब यानी स्टॉर्मोंट में होगा।
टीम इंडिया 148/10
183 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 14 बॉल पर 25 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
आयरलैंड के लिए मैथ्यू होलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3-3 विकेट लिए। जय मूंदड़ा को 2 विकेट मिले। इस तरह आयरलैंड ने 34 रन से मैच जीत लिया।

9वां विकेट, हर्षित आउट
टीम इंडिया ने 147 के स्कोर पर 9वां विकेट भी गंवा दिया है। हर्षित राणा 9 बॉल खेलकर 8 रन ही बना सके।
8वां विकेट, अक्षर आउट
टीम इंडिया ने 137 के स्कोर पर 8वां विकेट भी गंवा दिया है। अक्षर पटेल 16 बॉल खेलकर 15 रन ही बना सके। गैरेथ डेलेनी की बॉल पर टिम टेक्टर ने उनका कैच लिया।
7वां विकेट, शिवम आउट
टीम इंडिया ने 135 के स्कोर पर 7वां विकेट भी गंवा दिया है। शिवम दुबे 14 बॉल खेलकर 25 रन बनाकर आउट हुए। जय मूंदड़ा ने अपनी ही बॉल पर उनका कैच लिया।
छठवां विकेट, सुंदर आउट
100 के स्कोर पर टीम इंडिया ने छठवां विकेट भी गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर 12 बॉल खेलकर 9 रन ही बना सके। मैथ्यू होलार्ड की बॉल पर बेंजामिन कैलिट्ज ने उनका कैच लिया।
5वां विकेट, तिलक आउट
90 के स्कोर पर टीम इंडिया ने पांचवां विकेट भी गंवा दिया है। तिलक वर्मा 21 बॉल खेलकर 19 रन ही बना सके। मैथ्यू हम्फ्रीज की बॉल पर रोस अडायर ने उनका कैच लिया।
अभिषेक फिफ्टी लगाकर आउट
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। हालांकि अगली ही बॉल पर वे कैच आउट हो गए। उन्होंने 20 बॉल पर 50 रन बनाए। इसमें 2 सिक्स और 7 चौके लगाए। भारतीय टीम ने यह चौथा विकेट 80 रन पर गंवाया। लियाम मैक्कार्थी ने यह विकेट लिया।
तीसरा विकेट, श्रेयस आउट
60 के स्कोर पर टीम इंडिया ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 बॉल खेलकर 3 रन ही बना सके। मैथ्यू होलार्ड की बॉल पर जॉर्ज डॉकरेल ने उनका कैच लिया।
दूसरा विकेट, ईशान आउट
45 के स्कोर पर टीम इंडिया ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। ईशान किशन 5 बॉल खेलकर 1 रन ही बना सके। मैथ्यू होलार्ड की बॉल पर लोर्कन टकर ने उनका कैच लिया।
पहला विकेट, संजू आउट
भारतीय टीम ने 16 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 5 रन ही बना सके। उन्हें जय मूंदड़ा ने बोल्ड किया।
आयरलैंड टीम 182/9
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। चौथा विकेट 51 रन पर गिरा था। इसके बाद कप्तान लोर्कन टकर ने गैरेथ डेलेनी के साथ 44 बॉल पर 64 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला।
टकर 36 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गैरेथ डेलेनी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ 17 बॉल पर 49 रन की पार्टनरशिप की। इस तरह आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए। टकर के अलावा गैरेथ डेलेनी ने 32 बॉल पर 49 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम के लिए पेसर हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। शिवम दुबे को 1 सफलता मिली।
छठवां विकेट, डॉकरेल आउट
आयरलैंड की टीम ने 164 के स्कोर पर छठवां विकेट गंवा दिया है। जॉर्ज डॉकरेल 10 बॉल पर 19 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट अक्षर पटेल को मिला।
5वां विकेट, टकर आउट
आयरलैंड की टीम ने 115 के स्कोर पर 5वां विकेट गंवा दिया है। कप्तान लोर्कन टकर 36 बॉल पर 50 रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट हर्षित राणा को मिला।
कप्तान टकर की 35 बॉल पर फिफ्टी
आयरलैंड टीम के कप्तान लोर्कन टकर ने 35 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। इस पारी में 2 सिक्स और 5 चौके लगाए।
चौथा विकेट, बेंजामिन आउट
आयरलैंड की टीम ने 51 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। बेंजामिन कैलिट्ज 15 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट शिवम दुबे को मिला।
तीसरा विकेट, टिम टेक्टर आउट
30 के स्कोर पर आयरलैंड की टीम ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। टिम टेक्टर 12 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुए। पेसर हर्षित राणा की बॉल पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया।
दूसरा विकेट, हैरी टेक्टर आउट
आयरलैंड की टीम ने 25 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। हैरी टेक्टर बगैर खाता खोले आउट हुए। पेसर अर्शदीप सिंह की बॉल पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया।
पहला विकेट, अडायर आउट
20 रन के स्कोर पर आयरलैंड टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। रोस अडायर 12 रन बनाकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट हर्षित राणा ने लिया।
आयरलैंड की बैटिंग शुरू
आयरलैंड टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में टिम टेक्टर और रोस अडायर ने मोर्चा संभाला है। भारतीय टीम के लिए पहला ओवर पेसर अर्शदीप सिंह ने किया।
भारतीय प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की प्लेइंग-11:
टिम टेक्टर, रोस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। यदि वे खेलते तो इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका डेब्यू मैच होता।
आयरलैंड टीम अब तक इंडिया से नहीं जीती
हेड-टू-हेड के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा ही अब तक भारी रहा है। दोनों टीम के बीच 8 टी20 हुए और सभी मैच भारतीय टीम ने जीते। आयरलैंड को एक भी जीत नसीब नहीं हुई।
टीम इंडिया यहां पहली बार टी20 खेलेगी
बेलफास्ट के स्टोर्मोंट स्टेडियम की कैपेसिटी सिर्फ 4,200 है। टीम इंडिया इस स्टेडियम में पहली बार टी20 मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने यहां सिर्फ 4 वनडे खेले हैं। सभी मैच 2007 में हुए थे। एक आयरलैंड के खिलाफ खेला और जीता था। जबकि 3 साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे, जिसमें से 2 जीते और 1 हारा था।
पिच रिपोर्ट
स्टोर्मोंट की पिच पर तेज गेंदबाजों का काफी मदद मिलती है। उन्हें शुरुआती 6-7 ओवर में अच्छी सीम और स्विंग मिलती है। पेसर्स को अच्छा बाउंस और स्पीड भी मिलती है। इस पिच पर बैटर्स को रुककर और संभलकर खेलना होगा, तभी वे रन बना पाएंगे। इस मैदान पर हाइएस्ट स्कोर 5 विकेट पर 190 रन है, जो बांग्लादेश ने 2012 में बनाया था।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, बेलफास्ट में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 88% है, यानी मैच होना मुश्किल दिख रहा है। हवाएं 30 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा/सूर्यांश शेडगे।
आयरलैंड दौरे के लिए इंडियन स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रेयस पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे
इस सीरीज के साथ ही श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है। श्रेयस भारतीय टीम के 48वें कप्तान (किसी भी फॉर्मेट) हैं।
इंडिया Vs आयरलैंड पहला टी20 थोड़ी देर में
भारतीय टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है। दोनों टीम के बीच दो टी20 की सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब यानी स्टॉर्मोंट में खेला जा रहा है। मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होगा।

