इंडिया-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं 2 बदलाव, आर्चर और एटकिंसन को मौके का इंतजार
Published: Updated:
3 min read

शुभमन गिल और बेन स्टोक्स। (AFP)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जाएगा। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।
दरअसल, सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था। इसके बाद दूसरा मैच बर्मिंघम में हुआ, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इस तरह यह सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।
आर्चर-एटकिंसन की हो सकती है टीम में एंट्री
दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के स्क्वॉड में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है। अब उन्हें प्लेइंग-11 में भी जगह मिल सकती है। एटकिंसन के साथ पेसर जोफ्रा आर्चर की भी एंट्री होना लगभग तय है। इन दोनों को एंट्री दिलाने के लिए पेसर जोश टंग और स्पिनर शोएब बशीर को बाहर किया जा सकता है।
बशीर की गैरमौजूदगी में जो रूट स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। अभी वो पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी करते हैं। यदि यह बदलाव होते हैं तो भारतीय टीम की टेंशन बढ़ सकती है। लॉर्ड्स में एटकिंसन और आर्चर भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
𝗨 𝗡 𝗙 𝗜 𝗟 𝗧 𝗘 𝗥 𝗘 𝗗 📽 Edgbaston
— England Cricket (@englandcricket) July 7, 2025
See behind-the-scenes as chapter two of this captivating series unfolded 👇
चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर थे आर्चर
30 साल के आर्चर की 53 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें दूसरे टेस्ट में मौका नहीं मिला था। आर्चर ने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। राइट आर्म पेसर ने इंग्लैंड के लिए अब तक 13 टेस्ट खेले हैं।
आर्चर को चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर रहना पड़ा। उन्हें कोहनी की चोट और फिर कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या थी। आर्चर ने पिछले 4 साल में इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे, टी20) में 7 मैच ही खेले हैं।
आर्चर हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स की ओर से खेलने उतरे थे। इस तेज गेंदबाज ने डरहम के खिलाफ मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स।

