इंडिया Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर में फास्ट बॉलर्स को मिलेगा उछाल, तेज गेंद खेलने वाले बल्लेबाज ही बना पाएंगे स्कोर, जानिए पिच रिपोर्ट
Published:
2 min read

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे। पंत पूरी तरह फिट हैं। (सोशल मीडिया)
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला आज (23 जुलाई) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रहेगी।
वैसे मैनचेस्टर की पिच को भी इंग्लैंड की तेज पिचों में से एक माना जाता है। यहां वही बल्लेबाज स्कोर कर पाता है, जो तेज गेंदों को ठीक से खेल पाने की काबिलियत रखता हो। जैसे- इंग्लिश प्लेयर जो रूट और बेन स्टोक्स।
पिच पर उछाल मिलेगा, बॉल कैरी करेगी
तेजी से आती हुई गेंदों को जो भी बल्लेबाज अच्छे से खेल पाएगा वही इस पिच पर स्मूथली शॉट खेल सकेगा। हालांकि दूसरे बल्लेबाजों को यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा फायदा मिलेगा।
पिच रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाजों को इस पिच पर भरपूर उछाल मिलेगा। साथ ही बॉल शानदार अंदाज में कैरी करेगी (विकेटकीपर के पास तेजी से पहुंचेगी), भले ही ड्यूक बॉल सॉफ्ट क्यों ना हो जाए। ऐसे में पेस बॉलर विपक्षी टीम को जल्द ढेर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
— BCCI (@BCCI) July 22, 2025
मैच में दो दिन बारिश की आशंका
हालांकि मैनचेस्टर टेस्ट पर बारिश का साया भी रहेगा। शुरुआती दो दिन तेज बारिश की आशंका है। हालांकि तीसरे और चौथे दिन राहत रहेगी। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया, तो मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ या रद्द भी हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो टीम इंडिया सीरीज जीत नहीं पाएगी।
पांचों दिन बारिश का पूर्वानुमान
23 जुलाई - 65%
24 जुलाई - 84%
25 जुलाई - 7%
26 जुलाई - 10%
27 जुलाई - 40%
चौथे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर,अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वॉक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

