मैनचेस्टर टेस्ट: सिराज बोले- जस्सी भाई तो खेलेंगे, प्लेइंग 11 को लेकर अभी कुछ तय नहीं
Published:
2 min read

जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में 2 मैच खेले हैं। इनमें 12 विकेट हासिल किए। इस सीरीज में उनके नाम 2 फाइव विकेट हॉल भी हैं। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल था कि इसमें जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं। अब मोहम्मद सिराज ने साफ कर दिया है कि बुमराह एक्शन में नजर आएंगे। सिराज ने कहा - जस्सी भैया तो खेलेंगे।
बुमराह ने दो टेस्ट में 12 विकेट लिए
बुमराह ने सीरीज में अब तक तीन में से दो मैच खेले हैं और 12 विकेट लिए हैं। इनमें दो बार उन्होंने पांच-पांच विकेट भी लिए। तीसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन अब वो मैनचेस्टर टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के लिए मैनचेस्टर टेस्ट काफी अहम होने वाला है और जसप्रीत बुमराह की वापसी से बॉलिंग यूनिट एक बार फिर मजबूती होगी।
सही लैंथ और लाइन जरूरी
सिराज ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को लेकर कहा- मैंने पिछले मैच में काफी फोकस से बॉलिंग की। इसलिए भारत की स्ट्रेटेजी यही रहेगी कि हमारे बॉलर्स सही लाइन और लैंथ पर बॉल करें। सिराज ने कहा- हमारा एक ही प्लान है, सही स्पॉट पर बॉलिंग करना।
प्लेइंग इलेवन को लेकर सिराज ने कहा- हम अभी प्रैक्टिश सेशन से लौटे हैं। प्लेइंग 11 को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। टीम जो भी फैसला लेगी, वो बेहतर ही होगा।
अशुल कम्बोज शामिल
आकाशदीप को लेकर सिराज ने बताया- उन्हें ग्रोइन में हल्की चोट है। फिजियो जांच कर रहे है। सोमवार को प्रैक्टिस सेशन भी ज्वॉइन किया था। फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया गया है।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी
इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज जारी है। अब तक 3 टेस्ट खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

