ओवल टेस्ट में पंत की जगह कौन: गौतम गंभीर ने जुरेल से कहा- मौका मिलेगा, तैयार रहना; जगदीशन भी स्क्वॉड में शामिल
Published:
2 min read

ध्रुव जुरेल ने अपना आखिरी टेस्ट 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। (सोर्स: BCCI)
ऋषभ पंत के इंजर्ड होने से टीम इंडिया भले ही मुश्किल में हो, लेकिन ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट में मौका मिल सकता है। जुरेल के कोच परविंदर यादव ने (TOI) से बातचीत में दावा किया है कि वो जुरेल इस मैच में खेलेंगे।
यादव के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद ध्रुव से कहा है कि आपको मौका मिलेगा, तैयार रहना। जुरेल ने तीसरे और चौथे टेस्ट में बतौर सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर अच्छा प्रदर्शन किया था।
अब इंजर्ड पंत की जगह उनका प्लेइंग 11 में शामिल होना करीब-करीब तय माना जा रहा है। हालांकि, बैकअप के तौर पर तमिलनाडु के विकेटकीपर बैटर एन. जगदीशन भी 18 मेंबर स्क्वॉड ज्वॉइन कर चुके हैं।
प्लेइंग 11 में बदलाव तय
ध्रुव के पास खास मौका है। अब वह टीम इंडिया के प्लेइंग-11 का हिस्सा होने वाले हैं। सीरीज में अब तक दो बार ऐसा हुआ जब जुरेल को सब्सीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर उतारा गया। एक बार लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में और फिर चौथे टेस्ट में ओल्ड ट्रैफर्ड में। पहले मैच में तीन तो दूसरे में दो कैच के साथ एक स्टंपिंग भी की।
जुरेल के कोच परविंदर कहते हैं कि ध्रुव मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। उन्होंने इंडिया A के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार तीन फिफ्टी लगाई थीं। यादव के मुताबिक- जुरेल शुभमन गिल के क्लोज हैं और दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू
जुरेल ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था।उन्होंने इस सीरीज में रांची टेस्ट में 90 रन की पारी खेली
जुरेल का टेस्ट रिकॉर्ड
मैच:4
मैच:202
बेस्ट:90
कैच:6
स्टापिंग:2

