नंबर-1 रैंकिंग बचाने उतरेगी टीम इंडिया: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी T20 आज, भारतीय टीम सीरीज पहले ही हार चुकी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम आज रोज बाउल में आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की कोशिश सिर्फ सम्मान बचाने की नहीं होगी, बल्कि ICC टी20 रैंकिंग में अपनी नंबर-1 पोजिशन भी बरकरार रखने की रहेगी।
भारत इस सीरीज में लगातार 3 मुकाबले हार चुका है और पहले ही ट्रॉफी गंवा चुका है। अब आखिरी टी20 में टीम इंडिया के लिए जीत बेहद अहम है। यदि इंग्लैंड टीम यह पांचवां मैच भी जीत लेती है, तो टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप कर देगी।
वैभव को मिली मोईन अली की सलाह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोईन अली ने कहा कि वैभव बेहद अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट का लेवल IPL से काफी अलग होता है।
मोईन ने बियर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट में कहा- राजस्थान रॉयल्स के नेट्स में वैभव ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ कई अच्छे शॉट खेले थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्पीरियंस गेंदबाज अलग स्ट्रेटेजी के साथ उतरते हैं। उनके मुताबिक, युवा बल्लेबाजों को इस लेवल पर खुद को लगातार साबित करना पड़ता है।

आर्चर के खिलाफ नहीं चले वैभव
इंग्लैंड दौरे पर वैभव अब तक तीन मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 14, 13 और 15 रन की पारियां खेली हैं। खास बात यह रही कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दो ऑउट किया। दोनों के बीच हुई टक्कर में आर्चर फिलहाल भारी नजर आए हैं, हालांकि अंतिम मुकाबले में वैभव के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

श्रेयस अय्यर पर भी बढ़ा दबाव
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत लगातार हार का सामना कर रहा है। टीम पिछले पांच टी20 मुकाबले गंवा चुकी है और लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी हाथ से निकल चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच जीतकर टीम आत्मविश्वास के साथ वनडे सीरीज में उतरना चाहेगी। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ICC की टी20 इंटरनेशनल (T20I) रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत के 270 रेटिंग अंक हैं।

