इंडिया vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट: नीतीश रेड्डी सीरीज से और अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर; अंशुल कंबोज कर सकते हैं डेब्यू
Published: Updated:
3 min read

नीतीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह दोनों चोटिल हैं। नीतीश टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अर्शदीप ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया। (Instagram)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होगा। इससे पहले टीम इंडिया को एक के बाद एक झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बाद अब ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए हैं। अर्शदीप मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हैं, जबकि नीतीश सीरीज में ही नहीं खेल पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप को लेकर भी कन्फर्म नहीं है कि वो चौथा टेस्ट खेल पाएंगे या नहीं। उनकी फिटनेस को लेकर चौथे टेस्ट से एक दिन पहले ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।
🚨 Squad Update: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series. Arshdeep Singh ruled out of fourth Test 🚨
— BCCI (@BCCI) July 21, 2025
The Men’s Selection Committee has added Anshul Kamboj to the squad.
More details here - https://t.co/qx1cRCdGs0 #TeamIndia #ENGvIND
जिम सेशन के दौरान चोटिल हुए नीतीश
बर्मिंघम और लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश रेड्डी रविवार (20 जुलाई) को जिम सेशन के दौरान चोटिल हुए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लिगामेंट इंजरी है। ऐसे में नीतीश अब इस सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे।
मीडियम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश का बाहर होना टीम के संतुलन को बिगाड़ सकता है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी।
अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया
दूसरी तरफ, अर्शदीप सिंह को भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगी है। वह अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में उनके खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अब वो बाहर हो गए हैं।
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। कंबोज ने इंडिया-ए के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की थी । पहले हर्षित राणा के चलते उन्हे टीम से बाहर जाना पड़ा था। मगर अब उनकी वापसी हुई है। उन्हें मैनचेस्टर में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
चौथे टेस्ट के लिए दोनों स्क्वॉड
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जैकब बैथेल,जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, जोश टंग, गस एटकिंसन और लियाम डॉसन।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, अंशुल कम्बोज, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।

