मैनचेस्टर में जो रूट टॉप स्कोरर: एक हजार के स्कोर से 22 रन दूर; क्रिस वोक्स ने 35 और बेन स्टोक्स ने लिए 11 विकेट
Published:
3 min read

जो रूट ने मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा 978 रन रन बनाए हैं। जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 टेस्ट की 12 पारियों में 579 रन बनाए। (Instagram)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज (23 जुलाई) से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए यह टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। मगर जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकतें हैं।
मैनचेस्टर के मैदान पर इन तीनों का परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहा है। जो रूट ने इस मैदान पर टेस्ट में सबसे ज्यादा 978 रन रन बनाए हैं। इस दौरान इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 1 शतक और 7 फिफ्टी लगाईं।
स्टोक्स और वोक्स का ऑलराउंड परफॉर्मेंस
दूसरे कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 8 टेस्ट की 12 पारियों में 579 रन बनाए। एक्टिव प्लेयर्स में रूट के बाद दूसरे टॉप स्कोरर स्टोक्स ही हैं। इस मैदान पर स्टोक्स ने 2 शतक और 3 फिफ्टी लगाए हैं। गेंदबाजी में स्टोक्स ने 10 पारियों में 11 विकेट लिए हैं। वे बैट और बॉल दोनों ने भारी पड़ सकते हैं।
इनके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी इस मैदान पर बॉलिंग में काफी घातक साबित होते हैं। वोक्स ने यहां 7 टेस्ट की 14 पारियों में सबसे ज्यादा (एक्टिव प्लेयर्स में) 35 विकेट लिए। इस दौरान 2 बार 5 विकेट लिए। बैटिंग में वोक्स ने 9 पारियों में 221 रन बनाए। इस दौरान 2 फिफ्टी लगाईं।
पिछले 12 महीनों में तीनों का परफॉर्मेंस
ओवरऑल टेस्ट परफॉर्मेंस देखें तो जो रूट पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 14 टेस्ट में 1319 रन बनाए। इस दौरान 5 शतक और 4 फिफ्टी लगाईं। स्टोक्स ने 10 टेस्ट में 494 रन बनाए। वोक्स ने इतने ही मैच में 204 रन बनाए।
गेंदबाजी में वोक्स ने 12 महीनों में 32 विकेट लिए हैं। जबकि स्टोक्स 22 विकेट लेकर लिस्ट में उनके ठीक नीचे हैं। इन दोनों ने इस दौरान 10-10 टेस्ट खेले। स्पिनर शोएब बशीर इस दौरान सबसे ज्यादा 44 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज रहे हैं। मगर वे चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।
चौथे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर,अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वॉक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

