इंडिया Vs ब्राजील फुटबॉल मैच: 5 बार FIFA वर्ल्ड कप जीत चुकी ब्राजील टीम, जानिए फुल स्क्वॉड और कब-कहां देख सकेंगे मुकाबला
Published: Updated:
2 min read

ब्राजील की टीम कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में प्रैक्टिस करती हुई। यहीं मैच भी खेला जाएगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और ब्राजील के बीच शनिवार (3 अक्टूबर) को फ्रेंडली मैच खेला जाएगा। ब्राजील की सीनियर टीम पहली बार भारत में कोई मैच खेलेगी। 1992 में FIFA वर्ल्ड रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद से टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड नंबर-5 की टीम से कोई मैच खेलेगी। भारतीय फुटबॉल टीम अभी 138वें नंबर पर है।
AIFF के अधिकारियों ने बताया है कि यदि कोई इंजरी का मामला नहीं हुआ तो ब्राजील की फुल स्ट्रेंथ टीम मैच खेलेगी। फेडरेशन को उम्मीद है कि ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर (Vinicius Jr) और एंड्रिक (Endrick) जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।
कब और कहां होगा मैच
यह मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
टीवी पर कहां लाइव देख सकेंगे
फुटबॉल फैन्स यह मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकेंगे।
मोबाइल यूजर्स कहां लाइव देख सकेंगे
मोबाइल यूजर्स यह फुटबॉल मुकाबला सोनी लिव एप (SonyLIV app) और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।
कोलकाता में ब्राजील की टीम। (वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया)।
मैच के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम
- गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल और सोम कुमार
- डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर और रिकी मीतेई हाओबम
- मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकर्टन निकसन, मोहम्मद सनन, रिकी शाबोंग और सहल अब्दुल समद
- फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स और विक्रम प्रताप सिंह।
ब्राजील की टीम
- गोलकीपर: ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को और ओटावियो
- डिफेंडर: आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगलहेस, जेयर, मार्क्विनहोस, मैथ्यूज़िन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस और वेस्ले
- मिडफील्डर: एंड्री सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डेनिलो सैंटोस, डगलस लुइज और गेब्रियल बोंटेम्पो
- फॉरवर्ड: एंड्रिक, स्टीफन, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, रेयान, सैमुअल लिनो और विनीसियस जूनियर।

