टीम इंडिया के लिए Do or Die: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड खराब; यहां हेड-टू-हेड, पॉसिबल-11 और पिच-वेदर रिपोर्ट; कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (28 जून) भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम के लिए यह करो या मरो (Do or Die) का मैच है। यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले होगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियन वुमन्स टीम के खिलाफ इंडिया का पलड़ा कमजोर दिख रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 38 टी20 हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 9 मैच जीते और 27 हारे हैं। एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से जीतना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल सिनेरियो...
- यदि भारतीय टीम यह मैच हारती है और साउथ अफ्रीका अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से जीतती है, तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी।
- यदि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका दोनों अपना आखिरी मैच हारती हैं, तो टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
- यदि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका दोनों अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तब भी टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच के हार्ड होने की उम्मीद है। यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा पेस और बाउंस मिल सकता है। सीमर्स को आमतौर पर शुरुआत में स्विंग मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न मिलने की उम्मीद रहती है। बैटर यदि इस बात को ध्यान में रखते हुए संभलकर खेलता है तो रन बना सकता है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, लंदन में रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 14% है। हवाएं 48 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
भारतीय पॉसिबल प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और नंदनी शर्मा।
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत और राधा यादव।

