इंडिया वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप से बाहर: ऑस्ट्रेलिया-सा. अफ्रीका सेमीफाइनल में; दीप्ति सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाली बॉलर
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। उसे ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया है। यह मैच रविवार (28 जून) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम खेला गया। एलिस पेरी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। उन्होंने 56 रन की पारी खेली।
मैच में हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद 171 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर 172 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीती
171 रन के टारगेट के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 4 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद टीम संभली और मैच अपने नाम किया। एलिस पेरी ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। आखिर में एश्ले गार्डनर 29 बॉल पर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर 172 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को 1-1 सफलता मिली। दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 356 विकेट लेने वाली बॉलर बनीं हैं। उन्होंने भारत की ही पूर्व पेसर झूलन गोस्वामी (355) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
वुमन्स क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
356* - दीप्ति शर्मा (भारत)
355 - झूलन गोस्वामी (भारत)
336 - एलिस पेली (ऑस्ट्रेलिया)
335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
333 - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
323 - शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)
तीसरा विकेट, मूनी आउट
ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। बेथ मूनी 20 बॉल पर 22 रन बनाकर कैच आउट हुईं। दीप्ति शर्मा की बॉल पर राधा यादव ने कैच लिया।
दूसरा विकेट, लिचफील्ड आउट
54 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। फोबे लिचफील्ड 25 बॉल पर 24 रन बनाकर कैच आउट हुईं। श्री चरणी की बॉल पर मंधाना ने कैच लिया।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट गंवा दिया है।
टीम इंडिया 170/4, हरमन की फिफ्टी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 170 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 38, शेफाली वर्मा ने 34 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 34 रन बनाए। दो विकेट ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने लिए।
दूसरा विकेट, मंधाना आउट
83 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। ओपनर शेफाली वर्मा 26 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलियन कैप्टन सोफी मोलिनेक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
पहला विकेट, शेफाली आउट
66 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। ओपनर शेफाली वर्मा 26 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलियन कैप्टन सोफी मोलिनेक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
टीम इंडिया की तेज शुरुआत
ओपनिंग में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बगैर विकेट के 43 रन बनाए। फिलहाल, टीम ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 66 रन बना दिए हैं। शेफाली 34 और मंधाना 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय बैटिंग शुरू
टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरी है। ओपनिंग में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर लूसी हैमिल्टन ने किया।
भारतीय प्लेइंग XI:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। टीम के लिए यह करो या मरो (Do or Die) का मैच है।
टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल सिनेरियो...
- यदि भारतीय टीम यह मैच हारती है और साउथ अफ्रीका अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से जीतती है, तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी।
- यदि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका दोनों अपना आखिरी मैच हारती हैं, तो टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
- यदि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका दोनों अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तब भी टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच के हार्ड होने की उम्मीद है। यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा पेस और बाउंस मिल सकता है। सीमर्स को आमतौर पर शुरुआत में स्विंग मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न मिलने की उम्मीद रहती है। बैटर यदि इस बात को ध्यान में रखते हुए संभलकर खेलता है तो रन बना सकता है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, लंदन में रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 14% है। हवाएं 48 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
भारतीय पॉसिबल प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और नंदनी शर्मा।
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत और राधा यादव।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियन वुमन्स टीम के खिलाफ इंडिया का पलड़ा कमजोर दिख रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 38 टी20 हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 9 मैच जीते और 27 हारे हैं। एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से जीतना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया वुमन्स मैच थोड़ी देर में
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेल रही है। मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम के लिए यह करो या मरो (Do or Die) का मैच है।

