15 साल में 4 भारतीयों के ऑस्ट्रेलिया में वनडे शतक: कोहली-रोहित ही एक हजार रन बना पाए, 7 प्लेयर पहली बार यहां वनडे खेलेंगे
Published:
3 min read

15 साल में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वनडे क्रिकेट में सिर्फ 4 भारतीय प्लेयर ही शतक लगा सके हैं। इसमें कोहली और रोहित भी हैं, जिन्होंने 5-5 शतक लगाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और फिर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस दौरे के लिए शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हैं। इस 15 सदस्यीय भारतीय टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने का अनुभव है।
स्क्वॉड में 7 ऐसे प्लेयर शामिल हैं, जो पहले कभी ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वनडे मैच नहीं खेले। उन्हें इस बार मौका मिल सकता है। इसके अलावा मौजूदा टीम में सिर्फ कोहली और रोहित ही हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में एक हजार से ज्यादा वनडे रन बना सके हैं।
कोहली और रोहित ने 5-5 शतक लगाए
यदि पिछले 15 साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वनडे क्रिकेट में सिर्फ 4 भारतीय प्लेयर ही शतक लगा सके हैं। इसमें कोहली और रोहित भी हैं, जिन्होंने 5-5 शतक लगाए। शिखर धवन ने 2 और मनीष पांडे ने एक सेंचुरी लगाई थी। अब अगली सीरीज में पांचवां और छठा शतकवीर मिल सकता है।
आधी टीम को ऑस्ट्रेलिया में वनडे का अनुभव
मौजूदा 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में 8 प्लेयर्स को ही ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने का एक्सपीरियंस है। यह प्लेयर कोहली, रोहित के अलावा केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल हैं।
जबकि 7 प्लेयर्स को ऐसा कोई अनुभव नहीं है। यह नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल हैं। इनमें से ज्यादातर को इस बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने का मौका मिल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया में टॉप-5 भारतीय स्कोरर (15 साल के)
विराट कोहली - 29 वनडे - 1327 रन
रोहित शर्मा - 20 वनडे - 1093 रन
शिखर धवन - 21 वनडे - 819 रन
महेंद्र सिंह धोनी - 25 वनडे - 706 रन
अजिंक्य रहाणे - 14 वनडे - 443 रन
सीरीज के लिए दोनोंं के वनडे स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल स्टार्क।
दूसरे वनडे से जुड़ेंगे: एडम जाम्पा, एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

