इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे कल: भारत 18 साल से एडिलेड में नहीं हारा, कोरोना के बाद यहां पहला मैच खेलने उतरेगी टीम
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कल (23 अक्टूबर) को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया 18 साल से इस मैदान पर कोई वनडे मैच हारी नहीं है। साथ ही कोरोना के बाद इस मैदान पर वनडे मैच खेलने उतरेगी।
फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को यह दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा।
टीम इंडिया को 2008 में मिली थी हार
भारतीय टीम का एडिलेड ओवल स्टेडियम में शानदार वनडे रिकॉर्ड रहा है। खासकर 18 साल से टीम ने यहां कोई वनडे मैच हारा नहीं है। भारत को एडिलेड में पिछली हार 17 फरवरी 2008 को मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने 50 रन से हराया था।
इसके बाद से टीम इंडिया ने इस मैदान पर 5 वनडे मैच खेले, जिसमें से 4 जीते और एक टाई रहा था। यानी टीम यहां हारी नहीं है। भारतीय टीम ने एडिलेड में पिछला मैच 15 जनवरी 2019 को खेला था, जिसे 6 विकेट से जीता था। अब 6 साल बाद भारतीय टीम एडिलेड में वनडे मैच खेलने उतरेगी।
ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड
कुल वनडे मैच - 100
जीते - 40
हारे - 54
बेनतीजा - 4
टाई - 2
भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 15 वनडे मैच खेले, जिसमें से 9 जीते और 5 हारे हैं। एक मैच टाई रहा। दूसरी ओर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड में 54 वनडे मैच खेले और 37 जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया को यहां 17 मैचों में हार मिली।
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड टू हेड
कुल वनडे मैच - 153
भारत जीता - 58
ऑस्ट्रेलिया जीता - 85
बेनतीजा - 10
सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एडम जाम्पा, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल स्टार्क।

