IND Vs AUS पहला वनडे कल: पर्थ में तेज बारिश की आशंका; भारतीय टीम यहां पहला वनडे खेलेगी, ऑस्ट्रेलिया एक भी वनडे नहीं जीती, जानिए पिच रिपोर्ट
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज कल (19 अक्टूबर) करेगी। इस दिन दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेली। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां एक भी वनडे नहीं जीत सकी।
साथ ही रविवार (19 अक्टूबर) को होने वाले इस मैच में बारिश का खलल हो सकता है। पर्थ में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मौसम और मैच से जुड़ी बाकी सबकुछ…
टॉस में देरी हो सकती है
मैच के लिए टॉस स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा। बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। Accuweather के मुताबिक, पर्थ में सुबह 11 बजे बारिश की आशंका 49 प्रतिशत तक है। दोपहर में 12 से एक बजे के बीच बारिश की आशंका 53 प्रतिशत होगी। हालांकि इसके बाद बारिश के आसार कम होते चले जाएंगे तो अच्छी खबर है।
Accuweather के अनुसार, रविवार को पर्थ में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 63% रहेगी। क्लाउड कवर 84% रहेगा। हवाएं 48 km/h की रफ्तार से चलेंगी। तूफान की आशंका 13% है।
पर्थ में 19 अक्टूबर को बारिश की आशंका
सुबह - 63%
दोपहर - 25%
शाम - 25%
पिच रिपोर्ट
पर्थ स्टेडियम की पिच तेज और उछाल भरी होती है। यहां तेज गेंदबाज खतरनाक साबित होते हैं। बैटिंग करना मुश्किल हो सकता है। इस मैदान पर ज्यादातर लो-स्कोरिंग मैच ही होते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 2 वनडे मैचों में 152 और 140 स्कोर ही बना सकी थी।
इस मैदान पर ओवरऑल तीन ही वनडे मैच हुए हैं। इसमें दो बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। एक बार जनवरी 2018 में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हराया था।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है। यह पहला मुकाबला होगा। दूसरी ओर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां एक भी वनडे नहीं जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 3 वनडे खेले और सभी हारे हैं।
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड टू हेड
कुल वनडे मैच - 152
भारत जीता - 58
ऑस्ट्रेलिया जीता - 84
बेनतीजा - 10
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कूहनेमैन और जोश हेजलवुड।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड
कुल वनडे मैच - 99
जीते - 40
हारे - 53
बेनतीजा - 4
टाई - 2
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
*एडम जैम्पा, एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस की दूसरे मैच से वापसी।

