डेब्यू टेस्ट इनिंग में 6 विकेट: मानव सुथार ये रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय, अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के यंग लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट से डेब्यू किया। 23 साल के मानव ने इस मैच में 7 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। इसी के साथ वो डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 5+ विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बॉलर और 7वें स्पिनर बन गए।
बेस्ट इन टेस्ट हिस्ट्री
मानव ने पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी भारतीय की डेब्यू टेस्ट इनिंग में दूसरी बेहतरीन परफॉर्मेंस है। उनसे आगे सिर्फ नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे।

कौन हैं मानव सुथार?
राजस्थान के रहने वाले मानव ने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट लिए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ, गेंद को टर्न कराने की एबिलिटी ने सिलेक्टर्स को इम्प्रेस किया। घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास के अलावा उन्होंने 25 लिस्ट ए और 29 टी20 मुकाबले भी खेले। IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए भी उन्हें मौका मिला था।
अश्विन-जडेजा के बाद नए दौर की शुरुआत
मुल्लांपुर टेस्ट को इंडियन स्पिन बॉलिंग के नए दौर की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। लंबे समय बाद भारत ने ऐसा टेस्ट खेला, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मानव सुथार जैसे यंग स्पिनर्स पर भविष्य की जिम्मेदारी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स मानव को जड्डू 2.0 भी कहने लगे हैं।

