इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत: अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, डेब्यूडेंट सुथार को मैच में 7 विकेट; गिल-राहुल की सेंचुरी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 जून से टेस्ट खेला गया। इस मैच को तीसरे दिन ही भारतीय टीम ने पारी और 300 से जीत लिया। यह टेस्ट में भारतीट टीम की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेेब्यू करने वाले मानव सुथार ने 7 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया।
अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया
मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद गिल ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर डिक्लेयर की। गिल ने 126 रन बनाए। केएल राहुल ने 100 रन की इनिंग खेली। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके जवाब में अफगानिस्तान टीम पहली पारी में 152 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने उसे फॉलोऑन खिलाया। फिर दूसरी पारी में अफगानिस्तान का हाल और भी बुरा हुआ और टीम 112 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह भारतीय टीम ने पारी और 300 रन से मैच जीत लिया।
इंडिया-अफगानिस्तान के बीच अब ODI सीरीज
इन दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में होगा। इसके बाद 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में मैच होगा।
इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेस्ट जीत
इनिंग्स और 300 रन Vs अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026*
इनिंग्स और 272 रन Vs वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
इनिंग्स और 262 रन Vs अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
इनिंग्स और 239 रन Vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2007
इनिंग्स और 239 रन Vs श्रीलंका, नागपुर, 2017
भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की यह पारी और 300 रन की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में वेस्टइंडीज को राजकोट टेस्ट में पारी और 272 रन से हराया था। ओवरऑल टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने 1938 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से हराया था। यह टेस्ट द ओवल में हुआ था।
अफगान टीम दूसरी पारी में 112 पर ऑलआउट
फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन ही बना सकी। टीम के लिए ओपनर सैदिकुल्लाह अतल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 और रहमत शाह ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शरफुद्दीन अशरफ एब्सेंट हर्ट रहे।
टीम इंडिया के लिए स्पिनर्स ने 8 विकेट लिए। इसमें वॉशिंगटन सुंदर ने 4, कुलदीप यादव ने 3 और मानव सुथार ने 1 विकेट अपने नाम किया। एक सफलता पेसर मोहम्मद सिराज को मिली।
कुलदीप को दूसरी सफलता
35.4 ओवर में कुलदीप यादव ने नंगेयालिया खरोटे को आउट किया। खरोटे 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। मानव सुथार ने कैच पकड़ लिया।
ओमरजई आउट
32.1 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने अजमतुल्लाह ओमरजई को पवेलियन भेजा। ओमरजई 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की। गेंद सीधे कुलदीप यादव के हाथों में चली गई।
सुथार को एक और विकेट
31.5 ओवर में मानव सुथार ने अफसर जजई को LBW आउट किया। जजई 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
5वां विकेट, सैदिकुल्लाह आउट
98 के स्कोर पर अफगानिस्तान टीम ने 5वां विकेट भी गंवा दिया। सैदिकुल्लाह अतल 42 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर की बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका कैच लिया। इसी विकेट के साथ टी-ब्रेक भी हो गया है।
शाहिदी आउट
26.3 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने हश्मतुल्लाह शाहिदी को आउट किया। शाहिदी 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शॉर्ट बॉल पर शॉट खेलने की कोशिश की। स्लिप में शुभमन गिल ने लो कैच पकड़ लिया।
रहमत शाह आउट
22.6 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने रहमत शाह को पवेलियन भेजा। रहमत शाह 13 रन बनाकर आउट हुए। वह बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे निकले। गेंद की ड्रिफ्ट को सही से नहीं पढ़ पाए।मिड-ऑफ पर मानव सुथार को आसान कैच दे बैठे।
गुरबाज आउट
19.1 ओवर में कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा। गुरबाज 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद टर्न होकर सीधे प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में चली गई।
मलिक आउट
13.1 ओवर में मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक को LBW आउट किया। मलिक 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले सिराज लगातार स्विंग और लाइन-लेंथ से उन्हें परेशान कर रहे थे ।
मलिक को जीवनदान मिला
10.4 ओवर में मानव सुथार की बॉल पर अब्दुल मलिक को जीवनदान मिला। उन्होंने ड्राइव खेलने की कोशिश की। मोटा बाहरी किनारा लगा। बॉल पहले ऋषभ पंत के ग्लव्स से टकराई। फिर क्या कैच नहीं हो सका। केएल राहुल भी गेंद तक नहीं पहुंच पाए। मलिक 2 रन लेकर बच गए।
लंच के बाद खेल शुरू
लंच के बाद तीसरे दिन का खेल दोबारा शुरू हो गया है। अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 5 ओवर में 19 रन बना लिए हैं।
लंच ब्रेक
तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम का दबदबा रहा।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू की एक इनिंग में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस
8/61 नरेंद्र हिरवानी Vs वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1988
6/33* मानव सुथार Vs अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026
6/55 आबिद अली Vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1967
6/103 दिलीप दोशी Vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979
डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 10वें इंडियन
मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के 10वें इंडियन बन गए हैं। स्पिनरों की बात करें तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह 7वें इंडियन स्पिनर हैं।
सुथार को छठा विकेट
मोहम्मद सलीम साफी खाता खोले बिना LBW आउट हो गए। मानव सुथार की बॉल पर अंपायर ने उंगली उठा दी। सलीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में बॉल ट्रैकिंग में बॉल लेग स्टंप के बाहर पिच होती दिखी। सुथार को छठा विकेट मिल गया।
5 विकेट हॉल
रहमत शाह 60 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मानव सुथार की गेंद उनके पैड को छूते हुए स्टंप्स में जा लगी। इसके साथ ही सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया।
सुथार को चौथा विकेट
शराफुद्दीन अशरफ 11 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उनका बाहरी किनारा लगा। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच पकड़ा। सुथार का यह चौथा विकेट रहा।
टीम इंडिया का दूसरा रिव्यू भी बेकार गया
48.5 ओवर में मोहम्मद सिराज की बॉल पर शराफुद्दीन अशरफ के खिलाफ LBW की अपील हुई। भारत ने DRS लिया। रिप्ले में मैच का अंदरूनी किनारा लगना साफ दिखा। इसके बाद थर्ड अंपायर ने नॉटआउट का फैसला बरकरार रखा। भारत ने अपना दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया।
गोल्डन डक
अजमतुल्लाह ओमरजई 10 बॉल खेलने के बाद बिना रन बनाए बोल्ड हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई।
AFG टीम 5 विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरू करेगी
दूसरे दिन स्टम्प्स तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए। अब इसी स्कोर से आगे खेल शुरू होगा। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 और सैदिकुल्लाह अतल ने 17 रन बनाए। भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 3 और पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।
इंडिया की पहली पारी 564/8 पर डिक्लेयर
टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन पर डिक्लेयर हुई। शुभमन गिल और केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई। कप्तान गिल ने 126 और राहुल ने 100 रन की पारी खेली। साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने बराबर 81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम साफी ने पहली बार टेस्ट की एक पारी में 5+ विकेट लिए। उन्होंने कुल 6 विकेट लिए। हशमतुल्लाह शाहिदी और जियाउर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।
टेस्ट में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान टीम: सैदिकुल्लाह अतल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
IND Vs AFG हेड-टू-हेड
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था। इस मैच में 107 रन की पारी खेलने वाले ओपनर शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 474 रन बनाए थे। इसे बाद अफगानिस्तानी टीम पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 103 रन ही बना सकी थी। अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। फिलहाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। इसी स्कोर से आगे खेल शुरू होगा। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 451 रन की बढ़त है।

